27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएचओ विष्णुदत्त आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआइ से कराने के आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा : परिजनों व समाज की भावना को देखते हुए किया फैसला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vijayendra Kumar Rai

•

Updated: 5 Jun 2020, 12:49 AM IST

ashok gehlot ,ashok gehlot

ashok gehlot ,ashok gehlot

जयपुर. राज्य सरकार ने चूरू जिले के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआइ से करवाने के आदेश गुरुवार को जारी कर दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने विश्नोई के परिजनों एवं समाज की भावना को देखते हुए यह आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 1 जून को मिलने आए विश्नोई के परिजन व विश्नोई समाज के प्रतिनिधियों को उनकी भावना के अनुसार स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने का आश्वासन दिया था। विश्नोई ने सुसाइड नोट में राजनीतिक दवाब का हवाला देते हुए गत 23 मई को आत्महत्या की थी।


विधायक खरीदना भाजपा का गेम प्लान : गहलोत

मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की देखी-परखी एक ही रणनीति है कि विपक्ष के जैसे-तैसे विधायक खरीद लिए जाएं या लुभाकर अपने पाले में खड़ा कर लिया जाए। खासकर गुजरात में अधिक सीटें जीतने के लिए भाजपा का ये गेम प्लान देखने को मिल सकता है।

ये भी कहा सीएम ने
-लॉकडाउन के कारण औद्योगिक क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ा। कई छोटी इकाइयां बंद हुईं, लाखों ने नौकरियां खोईं।
राहुल गांधी विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर रास्ते निकालने के प्रयास कर रहे हैं।
देश में 35 लाख कोरोना जांचों के मुकाबले राजस्थान में 4 लाख जांचें की जा चुकी हैं।

दबाव में लिया सीबीआई से जांच का फैसला, कई चेहरों से नकाब हटेंगे : राठौड़

जयपुर. उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने एक बयान जारी कर राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई की आत्महत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के राज्य सरकार पर कहा कि इस जांच से कई चेहरों से नकाब हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता और भाजपा के दबाव में यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले ले लिया जाता तो साक्षयों के साथ छेड़छाड़ की आशंका कम रहती, देर आए, दुरुस्त आए..।