7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! रेलवे ने दिया यात्रियों को नया तोहफ़ा, अब सस्ती हुई ये सेवाएं

अब राजस्थान के साथ- साथ पूरे देश में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई हैं। अब रेल यात्रियों को सफर के दौरान ज्यादा पैसे खर्च करने की

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Apr 17, 2018

train

जयपुर

अब राजस्थान के साथ- साथ पूरे देश में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई हैं। अब रेल यात्रियों को सफर के दौरान ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि रेलवे ने ट्रेन में मिलने वाले खाने पर टैक्स दर घटा दी हैं। प्रदेश में चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी अब कम पैसे में भी अच्छा खाना खाने को मिलेगा।

बता दें कि इस सुविधा का लाभ बस उन यात्रियों को भी मिल पाएगा,जो टिकट के साथ ही खाने का भी बिल पेय करते हैं। अब रेलवे स्टेशन ही नहीं, बल्कि ट्रेनों का खाना भी अब लाजवाब और स्वादिष्ट मिलेगा। क्योंकि अब रेलवे यात्रियों को बहुत जल्द भारी भरकम जीएसटी की ज्यादा राशि छूटकारा जाएगा। 16 अप्रेल से स्टेशन और ट्रेन दोनों में ही 5 फीसदी जीएसटी पर खाने का सामान मिलेगा।

खबरों के अनुसार अभी के टाइम में रेलवे स्टेशनों पर खाने पर 12 फीसदी और ट्रेनों में 18 फीसदी रेट हैं। यात्रियों को परेशान होता देख सरकार ने अब जीएसटी कि फीसदी कम कर दी हैं।
दरअसल, हाल ही में वित्त मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया था कि खाद्य और पेयजल पर जीएसटी दर लागू की जाएं। जिसके बाद खाने के सामान पर जीएसटी दर 5 फीसदी कर दिया गया था। लेकिन शताब्दी और दुरंतो में ये नियम 16 अप्रेल को ही लागू कर दिया गया था। लेकिन यहां अभी तक 18 फीसदी जीएसटी दर वसूली जा रही हैं।


खबरों के मुताबिक राजधानी और शताब्दी ट्रेन में फर्स्ट एसी में केवल 90 रुपये में ही यात्रियों को लाजवाब और स्वादिष्ट नास्ता खाने को मिल जाएगा। स्लीपर बोगी में 40 में यात्रियों को स्वादिष्ट नास्ता खाने को मिलेगा। ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर भी ट्रेनों में ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। लेकिन अब कोई भी ई-केटरिंग या फिर ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर ज्यादा पैसे नहीं वसूल पाएगा। इतना ही नहीं ऑनलाइन खाने की लिस्ट अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, ताकि रेल यात्रियों से ज्यादा राशि मांगे जाने पर यात्री वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबरों पर भी कम्प्लेन दर्ज करा सकते हैं।