
ज्यादा ब्याज और ज्यादा प्रॉफिट के साथ 25 साल में करोड़पति बनाता है यह स्कीम, जाने कब और कैसे करना होगा निवेश
जयपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जमीन से कब्जा हटाने के बदले में 27 हजार रुपए रिश्वत लेते आमेर तहसील के सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) को गिरफ्तार किया। एसीबी के डीजी बी.एल. सोनी ने बताया कि महारानी फार्म स्थित जादौन नगर निवासी एएओ चन्द्र शेखर प्रसाद को गिरफ्तार किया। आरोपी चन्द्र शेखर प्रसाद के खिलाफ परिवादी ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि उसकी जमीन पर आस पास रहने वाले कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। खुद की जमीन से कब्जा (अतिक्रमण) हटाने के लिए डेढ़ वर्ष पहले आमेर तहसील में शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी एएओ चन्द्र शेखर खुद और तहसील प्रभारी आमेर सुभाष सिंह सेपट के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। ट्रेप की कार्रवाई एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ को सौंपी गई। एसीबी ने 28 फरवरी को सत्यापन किया। जिसमें सौदा 27 हजार रुपए में तय हुआ। इसमें आरोपी चन्द्र शेखर ने खुद के लिए 7 हजार रुपए और सुभाष सिंह सेपट के लिए 20 हजार रुपए बताए और गुरुवार को रकम लेकर बुलाया। परिवादी गुरुवार को रिश्वत की राशि लेकर पहुंचा तो सहायक प्रशासनिक अधिकारी चन्द्र शेखर ने रुपए ले लिए। तभी एसीबी अधिकारी सुभाष मील के साथ उपाधीक्षक मांगीलाल और निरीक्षक शिवराज सिंह ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
तहसीलदार घर से भी मिला गायब
एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सत्यापन के दौरान तहसीलदार सुभाष सिंह सेपट और एएओ चन्द्रशेखर प्रसाद दोनों रिश्वत की मांग करते हैं। तहसीलदार सेपट ने कहा कि रुपए लाने के दौरान वह अवकाश पर रहे तो उसकी रिश्वत की रकम एएओ को दे देना। गुरुवार को तहसीलदार मेडिकल अवकाश पर था। उसके घर भी एसीबी टीम पहुंची लेकिन वहां भी नहीं मिला। उसकी तलाश जारी है।
Published on:
03 Mar 2022 07:12 pm
