– श्री कृष्ण बलराम मंदिर में पानीहाटी चिड़ा दही महोत्सव
– ठाकुर जी को कराया जल विहार
जयपुर। जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में शुक्रवार को पानीहाटी चिड़ा दही महोत्सव मनाया गया। ठाकुर जी का पांच हजार कमल पुष्पों से पद्म अलंकार किया गया। ठाकुरजी को 21 प्रकार चिड़ा दही व रबड़ी से बने विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। शाम को ठाकुरजी को जलविहार कराया गया।
जल विहार के लिए मंदिर के मथुरा गार्डन में एक कमल कुंड बनाया गया, जिसे फूलो से सजाया गया। जहां पर ठाकुर जी को पालकी से ले जाया गया। हरिनाम संकीर्तन के साथ ठाकुर जी का जल विहार कराया गया एवं पंचामृत अभिषेक के साथ ही महाआरती की गई। भक्तों ने संकीर्तन में नृत्य कर भगवान की जल विहार लीला का आनंद लिया। मंदिर में भक्तों ने श्रीकृष्ण के भजन गाए व भजनों पर भक्त जमकर झूमे। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इसमें भक्तों ने प्रसादी पाई।