भारत नव निर्माण पार्टी की ओर से निकाली जाएगी यात्रा
जयपुर। भारत नव निर्माण पार्टी आज से संविधान बचाओ जागृति लाओ यात्रा की शुरूआत करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह खाचरियावास ने कहा कि अंबेडकल सर्किल पर शनिवार सुबह 11 बजे यात्रा का शुभारंभ होगा। करण सिंह ने कहा कि पहले यह यात्रा जयपुर की 19 सीटों पर जाएगी। इसके बाद प्रदेश के हर इलाके में यह यात्रा जाएगी। सिंह ने कहा कि वर्तमान में संविधान को बचाना बड़ी चुनौती है। लोगों में जागृति लाना जरूरी है।
करण सिंह ने कहा कि हमारा देश प्रजातंत्र वाला देश है। यहां प्रजा द्वारा तंत्र का चयन किया जाता है। लेकिन फिर भी जनता में जागृति का अभाव है। ऐसे नेता और अफसर हमारे बीच है। जिन्होंने सिस्टम को खराब कर दिया है। आज हर तरफ सरकारी सिस्टम का औद्योगिकीकरण हो चुका है। ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियां दबाव में काम कर रही है। इसलिए संविधान को बचाने की जरूरत है।