20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राजधानी में चला एक घंटे का विशेष सफाई श्रमदान अभियान

ग्रेटर निगम ने रवाना किया 'स्वच्छता प्रहरी' वाहन सफाई पर रखेगा मॉनिटरिंग

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 01, 2023

जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े में आज शहर में हर हाथ सफाई श्रमदान में जुटे। शहरी सरकार के साथ लोगों ने भी विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ—सफाई की। जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने सफाई पर नजर रखने के लिए ‘स्वच्छता प्रहरी’ वाहन रवाना किया। इस दौरान सांगानेर में विशेष सफाई श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं निगम हैरिटेज ने शहर के पर्यटक स्थलों, रेलवे व बस स्टेशनों पर एक घंटे का विशेष सफाई अभियान चलाया।

सफाई पर नजर रखने के लिए स्वच्छता प्रहरी रवाना
विशेष सफाई श्रमदान अभियान के तहत ग्रेटर नगर निगम की ओर से आज सांगानेर रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्वच्छता प्रहरी वाहन को रवाना किया गया। मेयर सौम्या गुर्जर ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद सांगानेर रेलवे स्टेशन से विशेष सफाई अभियान शुरू किया, लोगों ने मालपुरा गेट के अलावा सांगानेर के बाजारों से होते हुए निगम जोन कार्यालय तक सफाई की। इस दौरान लोगों केा डस्टबीन भी बांटे गए। मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि स्वच्छता प्रहरी वाहन दिन—रात ग्रेटर निगम क्षेत्र में घूमकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेगा। जो लोग कचरा—गंदगी फैलाएंगे उपर पर कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटक स्थलों पर सफाई श्रमदान
हैरिटेज नगर निगम की ओर से सफाई श्रमदान के तहत पर्यटक स्थलों, रेलवे स्टेशन व हिल स्टेशनों को साफ, सुन्दर व स्वच्छ बनाये रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें निगम कार्मिकों के साथ लोगों को जोड़कर एक घंटे का विशेष सफाई श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही वार्डों में भी विशेष अभियान चलाया गया। इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की गई। इस काम में व्यापारियों, एनजीओ आदि संस्थाओं का भी सहयोग लिया।

लोगों ने भी लगाई झाडू
विशेष सफाई श्रमदान अभियान के तहत शहर में लोगों ने भी एक घंटे का अभियान चलाकर झाडू लगाई व सफाई का संकल्प लिया। राजापार्क के रामगली में विशेष सफाई अभियान चलाया। स्थानीय निवासी राजीव मनचंदा, योगश, बलजीत, हरजीत सिंह, अशोक आदि के साथ स्थानीय निवासियों ने आदर्श नगर के राममंदिर से राजापार्क राम गली नंबर तीन तक सफाई की।