
जयपुर। जेडीए ने हरनाथपुरा में कार्रवाई करते हुए 10 अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से जोन-7 में हरनाथपुरा में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन 10 अवैध दुकानों को प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के करीब 58 गुणा 23 फीट में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ 6 टीनशेडनुमा अवैध दुकानों के शटर लगाकर और करीब 79 गुणा 23 फीट में निर्माणाधीन 4 अवैध दुकानों के साथ सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल आदि को प्रवर्तन दस्ते की ओ से जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। हायता से ध्वस्त किया गया।
गौरतलब है कि जयपुर विकास प्राधिकरण शहर के सुनियोजित विकास के लिए समय-समय पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए मकान व दुकानों को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करता रहता है। इसी कड़ी में आज सुबह हरनाथपुरा पुरा इलाके में कार्रवाई की गई। इसमें 10 दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया व जमीन को कब्जे में लिया गया।