
जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह बोलेरो गाड़ी में लगी भीषण आग से युवक जिंदा जल गया। आस—पास के लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग भीषण हो गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कालवाड़ थाना क्षेत्र के चंपापुरा के पास मंगलवार को चलती बोलेरो कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। कार के अंदर चालक सीट पर युवक फंसा रह गया। लोगों ने उसे बचाने और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन भीषण आग के चलते युवक निकल नहीं पाया। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त परिवहन नगर निवसी राहुल चौधरी के रूप में हुई है। मृतक युवक उपभोक्ता विभाग में अकाउंटस ऑफिसर था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को एसएमएस अस्पताल में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
शॉट सर्किट से हादसा
कालवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। प्रथम दृष्टया पुलिस ने आग शार्ट सर्किट से लगना माना है। साथ ही अन्य कारणों को लेकर जांच करने की जा रही है। ।
Published on:
08 Aug 2023 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
