8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर शहर के बाहर बस रहीं अवैध कॉलोनियां, प्रशासन रोकने में नाकाम

Jaipur Letest News: शहर के बाहरी इलाकों में अवैध कॉलोनियां बस रही हैं। इनको रोकने के लिए प्रवर्तन शाखा के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जब प्रवर्तन शाखा के पास अच्छा खासा स्टाफ है।

2 min read
Google source verification
illegal_colonies.jpg

Jaipur News: शहर के बाहरी इलाकों में अवैध कॉलोनियां बस रही हैं। इनको रोकने के लिए प्रवर्तन शाखा के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जब प्रवर्तन शाखा के पास अच्छा खासा स्टाफ है। इसके बावजूद कई ऐसी अवैध कॉलोनियां फिर से बसना शुरू हो गई, जिन पर पिछले छह माह में कार्रवाई हो चुकी है। जयसिंहपुरा खोर, कालवाड़ रोड और आगरा रोड पर ऐसा ही हाल है। कृषि भूमि का भू-रूपांतरण कराए बगैर कॉलोनी सृजित की जा रही है। लोगों को जेडीए अप्रूव्ड कराने के सपने दिखाकर कृषि भूमि का बेचान किया जा रहा है।


इन पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई
■ जोन 12 के बैनाड़ रोड, खोरा बीसल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।
■ मथुरादासपुरा कचरागाह के पास दो बीघा कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।
■ जयसिंहपुरा खोर में जेडीए क्वार्टर के आस-पास, रूप नगर में डुप्लेक्स बन रहे हैं। जामडोली इकोलॉजिकल जोन में भी अवैध कॉलोनियां सृजित हो रही हैं। कुछ कॉलोनियां यहां ऐसी हैं, जिन पर जेडीए पहले कार्रवाई कर चुका है, उसके बाद भी निर्माण कार्य चल रहा है।
■ जोन 13 के भैरू खेजड़ा में एक अवैध कॉलोनी पर दो बार कार्रवाई की गई। लेकिन, अब वहां पर व्यावसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए निर्माण चल रहा है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में सडक़ों पर होर्डिंग लगाने में मनमानी, निगम को हो रहा है करोड़ों रुपए का नुकसान, जानें क्या है वजह

अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों से संबंधित रोजाना 50 से अधिक शिकायतें आती हैं। प्रवर्तन शाखा की टीम मौके पर जाती है और नियमानुसार कार्रवाई करती है। अवैध कॉलोनी की सूची भी जल्द अपडेट करवाई जाएगी।
- महेंद्र शर्मा, मुख्य नियंत्रक, प्रवर्तन शाखा, जेडीए


ऐसे चला अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा
2019 : 64
2020 :140
2021 :138
2022 :294
2023 :230

(दिसम्बर, 2023 के बाद से जेडीए की वेबसाइट पर अवैध कॉलोनियों की सूची अपडेट ही नहीं हुई है।)