8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्क में मासूम से कर रहा था गलत हरकत, बचाने के लिए भिड़ी बेटियां, आरोपी को पीटा, किया पुलिस के हवाले

छात्राओं की सजगता बचा मासूम: शिप्रापथ इलाके में रोज गार्डन में पांच वर्षीय मासूम से कुकर्म का प्रयास, आरोपी की संदिग्ध गतिविधि देख भीड़ गई छात्राएं

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2022-03-09_23-25-20.jpg

देवेन्द्र शर्मा / जयपुर। मानसरोवर में पांच साल के बच्चे से पार्क में एक युवक ने कुकर्म का प्रयास किया। तीन कॉलेज छात्राओं की सजगता से मासूम को बयाया गया। महिला दिवस के दिन छात्राओं ने बहादुरी से आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने भी इनकी बहादुरी को सराहा है और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए उचित स्तर पर सुझाव भेजेगी।


हुआ यूं कि मानसरोवर सेक्टर 7 स्थित एक कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा कोमल शर्मा, रिंकी सुखानी एवं फरजाना बानो 8 मार्च को कॉलेज आई थी, लेकिन क्लास नहीं थी। ऐसे में वह पास ही स्थित रोज गार्डन में घूमने चली गई। इस दौरान उन्होंने देखा कि झाडिय़ों के पास एक युवक मासूम बालक के साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था।

आरोपी की संदिग्ध गतिविधि को देख छात्राएं उससे भीड़ गई और मासूम को बचाया। इस दौरान वहां और भी लोग आ गए, जिनमें से एक व्यक्ति ने शिप्रापथ थानाधिकारी को घटना की सूचना दी। वक्त पर मिली सूचना पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ कर बालक को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी दाऊपास भरतपुर निवासी राकेश सैन (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

बहादुर छात्राओं को दी धमकी

थानाधिकारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि तीनों छात्राओं की सजगता से गंभीर वारदात होने से बच गई। नशे में धुत आरोपी ने छात्राओं से गालीगलौज की। पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपी ने छात्राओं को दखे लने की धमकियां दीं। पुलिस ने आरोपी पहले शांतिभंग में गिरफ्तार किया। बाद में पीडि़त बालक की मां की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बालक अपने परिजन के साथ वहीं पर झुग्गी में रहता है।