
सास को भी नहीं छोड़ा, दोस्तों के साथ मिलकर बनाया शिकार
जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने सास के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में दामाद सहित तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों में चोरी के जेवर गलाने वाला सुनार और दामाद को पिस्टल व कारतूस देने वाला तस्कर भी शामिल है।
डीसीपी योगेश गोयल ने बताया कि मूलत: श्रीमाधोपुर के नाथुसर नांगल हाल झोटवाड़ा निवासी दामाद विक्रम सिंह पंवार उर्फ यश (29), खोरा बिसल निवासी सुनार धर्मेन्द्र प्रजापत (25) और मध्यप्रदेश के धार स्थित पीथमपुर निवासी हथियार तस्कर आकाश ठाकुर (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी दामाद को अजमेर से पकड़ा गया, तब उसके पास एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले थे। पूछताछ में पिस्टल व कारतूस आकाश से लाना बताया था।
डीसीपी गोयल ने बताया कि चोरी के संबंध में विक्रम सिंह की हसनपुरा निवासी सास खुर्शिदा खान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने 71 ग्राम सोने के जेवर व गलाया हुआ सोना और आधा किलो चांदी बरामद की है।
पौती के लिए लड़का देखने गए, तब वारदात
सास खुर्शिदा ने रिपोर्ट में बताया कि 27 जून को परिवार सहित पौती के लिए सांगानेर में लड़का देखने गए थे। वापस लौटे तो घर में अलमारी के ताले टूटे थे और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। मकान के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी तो दामाद विक्रम दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे गया। आरोपी ने मुथुट गोल्ड लोन में सोना गिरवी रखकर रुपए उधार ले लिए थे।
Published on:
28 Aug 2023 07:22 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
