
जयपुर. शहर के मुहाना थाना इलाके में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। परिजन ने एक युवक पर परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि युवक ने बात नहीं करने पर पापा का एक्सीडेंट करने और छोटे भाई को मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
जयपुर पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने वाली मोना (19) सांगानेर निवासी थी। वह 12 वीं कक्षा की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर 12 बजे पिता रामावतार जांगिड़ अपनी फर्नीचर शॉप पर चले गए थे। बड़ी बहन और छोटा भाई मां के साथ किसी काम से बाहर चले गए। मोना घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में खुदकुशी कर ली।
दोपहर को परिजन घर लौटे तो कमरा अंदर से लॉक था। जब मोना ने कोई जवाब नहीं दिया तो पड़ोसियों की मदद से धक्का देकर गेट खोला। अंदर घुसे तो मोना मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।
रामावतार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इलाके के श्याम धर्मकांटा पर बैठने वाला विष्णु काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। घर से निकलते ही पीछा करता था। मोबाइल पर बात करने का दबाव बनाता था। बात नहीं करने पर पापा का एक्सीडेंट करवाने और छोटे भाई को मारने की धमकी भी देता है।
Published on:
02 Sept 2024 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
