3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन के लिए परिवार को पत्थरों से मारा, पति-पत्नी और बेटा घायल, जयपुर से सामने आया खौफनाक वीडियो

खुलेआम गुण्डागर्दी : जयपुर के सांगानेर में दादाबाड़ी जैन मंदिर के पास की घटना, जमीन विवाद को लेकर पथराव, दो गिरफ्तार, लोगों में दहशत, चार घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 8 Apr 2024, 9:40 PM IST

stone pelting

सांगानेर में दादाबाड़ी जैन मंदिर के नजदीक एक जमीन पर कब्जा लेने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान सोमवार को जमीन पर कब्जा लेने आए पक्ष के पन्द्रह बीस लोगों ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव कर दिया। जिसमें एक परिवार को निशाना बनाया गया। जिसमें पति-पत्नी और बेटा शामिल थे।

सरेआम पथराव को देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव करने वाले पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया। जबकि दो को गिरफ्तार किया। पथराव करने वाले अन्य लोग भाग गए। पथराव में चार लोग घायल हो गए। पुलिस मौके से भागे अन्य बदमाशों को तलाश रही है। पथराव का भयावह कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में दहशत है।

एसीपी विनोद ने बताया कि जमीन खुद की होने का दावा करने वाले दूसरे पक्ष के भरतपुर के बयाना निवासी सुभाषचंद व नंदकिशोर को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी विवादित जमीन में से 600 वर्गगज जमीन खरीदना बताया है और पहले भी दोनों पक्षों में कब्जा लेने की बात को लेकर झगड़ा हो चुका है। मौके पर रहने वाले पक्ष के शंकर सुईवाल ने दूसरे पक्ष के खिलाफ पथराव करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पथराव करने वाले अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोप घर पर महिलाएं थीं, तब आए आरोपी

पथराव में घायल हुए लोगों का कहना है कि बदमाश सोमवार दोपहर को घरों में महिलाएं थीं, तब जमीन पर कब्जा करने पहुंचे और विरोध करने पर महिलाओं पर पथराव कर दिया। बाद में पुरुष पहुंचे तो उन पर भी जमकर पथराव किया।