4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में टोपी वाले के बाद अब ऑरेंज टी-शर्ट लुटेरा, एक ही रात में तीन महिलाओं से वारदात

Terror of Orange T-shirt Chain Snatcher एक ही रात में चेन तोडऩे की तीन वारदात

2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर में टोपी वाले के बाद अब ऑरेंज टी-शर्ट लुटेरा, एक ही रात में तीन महिलाओं से वारदात

अविनाश बाकोलिया / जयपुर. टोपी वाले चेन लूटेरे का आतंक खत्म ही हुआ है कि अब ऑरेंज टी-शर्ट वाले का खौफ ( Terror of Orange T-shirt Chain Snatcher ) शुरू हो गया। ऑरेंज टी-शर्ट पहने बदमाश में बीती रात को तीन महिलाओं के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोडऩे की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एक जगह बदमाश सफल नहीं हो सके। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बाइक सवार लूटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।


पहली घटना

निर्माण नगर निवासी सुब्रतोदास ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 21 जून की रात 9.30 बजे परिवार सहित सरोजनी मार्ग के पास खाना खाकर वापस घर जाने के लिए गाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने मां गीता दास (82) के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और फरार हो गए। पीडि़ता चिल्लाई तो बेटा और बहू दौड़कर आए, तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। सुब्रतोदास ने बताया कि एक बदमाश ने ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

दूसरी घटना

दस मिनट बाद चेन लूटेरों ने महावीर मार्ग स्थित रॉयल हवेली के पास महिला की चेन तोड़कर टोंक रोड की ओर भाग गए। सूर्य नगर महेश नगर निवासी स्मिता जोशी (42) रॉयल हवेली गाडन में शादी में आई थी। पार्किंग में जगह नहीं होने की वजह से पीडि़ता सेंट्रल पार्क गेट नगर तीन के सामने महावीर मार्ग पर कार पार्क कर लॉक चैक कर रही थी। तभी बाइक पर हेलमेट लगाए दो बदमाश आए और चेन तोड़कर भाग गए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने ऑरेंज रंग की टीशर्ट पहनी थी।


तीसरी घटना : विफल प्रयास

वहीं मोती डूंगरी थाना इलाके में भी बाइक सवार बदमाशों ने चेन तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन चेन हाथ में नहीं आई और बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को बिड़ला मंदिर के पास पति-पत्नी दोनों पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर दो लड़के आए और चेन तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों के हाथ चेन नहीं लगी। महिला चिल्लाई तो बदमाश भाग गए।

Story Loader