3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में बनी सूर्यकीर्ति भगवान की प्रतिमा सोनगढ़ में होगी विराजमान

राजधानी जयपुर में सफेद मार्बल से बनी सूर्यकीर्ति भगवान की प्रतिमा सोनगढ़ (सौराष्ट्र) में विराजमान होगी। गलता गेट के पास स्थित मोहनबाड़ी अरिहंत वाटिका से भव्य रथ में प्रतिमा को विराजमान कर रवाना किया गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 21, 2023

जयपुर में बनी सूर्यकीर्ति भगवान की प्रतिमा सोनगढ़ में होगी विराजमान

जयपुर में बनी सूर्यकीर्ति भगवान की प्रतिमा सोनगढ़ में होगी विराजमान

जयपुर। राजधानी जयपुर में सफेद मार्बल से बनी सूर्यकीर्ति भगवान की प्रतिमा सोनगढ़ (सौराष्ट्र) में विराजमान होगी। गलता गेट के पास स्थित मोहनबाड़ी अरिहंत वाटिका से भव्य रथ में प्रतिमा को विराजमान कर रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा में हिस्सा लिया।

श्री दिगंबर जैन स्वाध्याय मंदिर ट्रस्ट सोनगढ़ के मुख्य ट्रस्टी राजू भाई कामदार ने बताया कि सुबह ताम्र पत्र अभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बार मंगलाष्टक और पंच परमेष्ठी का पूजन व अर्घ्य किया गया। पूज्य गुरुश्री और बहनश्री की मांगलिक क्रिया के बाद सूर्य कीर्ति भगवान की भक्ति की गई। उन्होंने बताया कि सोनगढ़ (सौराष्ट्र) में मंदिर ट्रस्ट की ओर से जम्बूद्वीप बाहुबली प्रोजेक्ट चल रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत इस प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। यहां पूज्य गुरुदेव का समाधि मंदिर भी बना हुआ है।

प्रतिमा के साथ चलेंगे सारथी

राजू भाई ने बताया कि भगवान की प्रतिमा के साथ सारथी भी चलेंगे। एक सारथी जयपुर से भीलवाड़ा, दूसरा भीलवाड़ा से उदयपुर, तीसरा उदयपुर से अहमदाबाद और चौथा सारथी अहमदाबाद से सोनगढ़ तक साथ चलेगा। सफेद मार्बल से तैयार पांच टन से अधिक वजनी 99 इंच की इस पदमासन प्रतिमा के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपए खर्च हुए हैं। चार पीढ़ियों के जैन धर्म की प्रतिमा बना रहे जयपुर के मूर्तिकार युगल शर्मा ने बताया कि प्रतिमा में वीतराग भाव युक्त उत्कीर्ण रूप देखने लायक है।

यह भी पढ़ें:-नवरात्र पर राजस्थान पुलिस का अनोखा कैम्पेन: ‘बहू-बेटी न बहन, अब हो दहेज का दहन’

आज रात को उदयपुर पहुंचेगी प्रतिमा

समाजसेवी हेमल शाह ने बताया कि बताया कि प्रतिमा करीब 934 किमी का सफर तय करके सोनगढ़ (सौराष्ट्र) पहुंचेगी। प्रतिमा आज रात को उदयपुर पहुंचेगी। इससे पहले भव्य रथ शोभायात्रा का भीलवाड़ा में स्वागत किया जाएगा। अहमदाबाद शहरों में मुमुक्षुओं के स्वागत करते हुए सौराष्ट्र के भावनगर जिले के सोनगढ़ में प्रतिमा मंगलवार को पहुंचेगी।