26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहरी सरकार के हाल, जयपुर के विकास में बाधा, यूडी टैक्स वसूली में फिसड्डी

Jaipur Urban Development Tax नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) वसूली में जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम काफी पीछे है, जबकि नगर निगमों की मांग के अनुपात में करीब 75 फीसदी राजस्व वसूली का टारगेट तय किया जाता है।

2 min read
Google source verification
शहरी सरकार के हाल, जयपुर के विकास में बाधा, यूडी टैक्स वसूली में फिसड्डी

शहरी सरकार के हाल, जयपुर के विकास में बाधा, यूडी टैक्स वसूली में फिसड्डी

Jaipur Urban Development Tax जयपुर। शहरी सरकार का खजाना खाली है। नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) वसूली में जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम काफी पीछे है, जबकि नगर निगमों की मांग के अनुपात में करीब 75 फीसदी राजस्व वसूली का टारगेट तय किया जाता है। हकीकत यह है कि दोनों नगर निगम तय टारगेट से राजस्व वसूली में काफी पीछे है। दोनों नगर निगमों ने यूडी टैक्स वसूली ठेके पर दे रखी है।

हाल ए हैरिटेज....
हैरिटेज नगर निगम ने करीब 61 करोड़ रुपए नगरीय विकास कर वसूली का टारगेट तय किया है, लेकिन अभी तक सिर्फ 8 करोड़, 13 लाख रुपए ही यूडी टैक्स के वसूल कर पाए है। वहीं अन्य मदों की बात करें तो हाउस टैक्स में 7 रुपए वसूल किए गए है। विज्ञापन शुल्क के रूप में एक करोड़ 50 लाख रुपए की आय हुई है। यह राजस्व वसूली इस साल अप्रेल से एक अगस्त तक की गई है। यानी 4 माह में हैरिटेज नगर निगम टारगेट वसूली में काफी पीछे है।

किस जोन में कितनी वसूली (9 अप्रेल से एक अगस्त तक)
जोन - यूडी टैक्स वसूली
हवामहल-आमेर जोन - 77 लाख, 57 हजार, 844 रूपए
सिविल लाइंस जोन - 4 करोड़, 50 लाख, 58 हजार, 22 रूपए
किशनपोल जोन - एक करोड़ 60 लाख, 73 हजार, 658 रूपए
आदर्श नगर जोन - एक करोड़, 24 लाख, 14 हजार, 255 रूपए

हाल ए ग्रेटर नगर निगम
ग्रेटर नगर निगम ने इस साल यूडी टैक्स वसूली का टारगेट 80 करोड़ रूपए से अधिक का रखा है। जबकि वसूली अभी तक करीब साढ़े 18 करोड़ रूपए ही कर पाए है। एक अप्रेल से जुलाई तक निगम प्रशासन ने करीब पौने 17 करोड़ रूपए यूडी टैक्स के वसूल किए है। इनमें हाउस टैक्स में 22 लाख रूपए वसूल कर पाए है, जबकि विज्ञापन शुल्क के रूप में ग्रेटर नगर निगम ने अभी तक एक करोड़ रूपए से अधिक वसूल किए है।

किस जोन में कितनी वसूली (1 अप्रेल से 22 जुलाई तक)
जोन - यूडी टैक्स वसूली
मुरलीपुरा - एक करोड़, 68 लाख, 25 हजार, 914 रूपए
विद्याधर नगर - एक करोड़, 34 हजार, 82 रूपए
झोटवाड़ा - 4 करोड़, 15 लाख, 83 हजार, 799 रूपए
मानसरोवर - दो करोड़, 12 लाख, 36 हजार, 297 रूपए
सांगानेर - 93 लाख, 41 हजार, 31 रूपए
जगतपुरा - एक करोड़, 90 लाख, 88 हजार, 397 रूपए
मालवीय नगर - 4 करोड़, 73 लाख, 88 हजार, 448 रूपए