
वित्तीय वर्ष के 10 दिन शेष, अब जागा ग्रेटर नगर निगम
जयपुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 के महज 10 दिन शेष रह गए हैं और कमाई से पिछड़ रहे जयपुर ग्रेटर नगर निगम की कुंभकर्णी नींद टूटी है। अब नगर निगम उन विवाह स्थलों पर कार्रवाई करेगा, जिनका पंजीयन और यूडी टैक्स बकाया चल रहा है। पैसा नहीं चुकाने वाले विवाह स्थलों को सील किया जाएगा। साथ ही बकाया राजस्व को अर्जित करने में विफल रहने वाले जोन उपायुक्तों एवं राजस्व अधिकारियों को चार्जशीट दी जाएगी।
दरअसल 15वें वित्त आयोग के तहत 2021-22 की तुलना में 2022-23 में कम से कम 4.30 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी के साथ यूडी टैक्स की वसूली करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर वित्त आयोग के जरिए मिलने वाला पैसा रूक सकता है। ऐसे में निगम को अब चिंता सताई है। अभी तक निगम 45 करोड़ रूपए के आसपास की यूडी टैक्स वसूल कर पाया है। यही वजह है कि आयुक्त ने बडे़ बकायादारों से नगरीय विकास कर वसूल करने के निर्देश दिए हैं। जोनों में प्राप्त नगरीय विकास कर से सम्बन्धित जो आपत्तियां लंबित है उनका 25 मार्च तक पूर्ण निस्तारण करें।
Published on:
21 Mar 2023 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
