14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब जोनवार होंगे संसाधनों के टेंडर, नगर निगम ग्रेटर की है यह तैयारी

नगर निगम ग्रेटर में डिपो से कचरा उठाने वाले संसाधनों के टेंडर जोनवार होंगे। यानि हर जोन के लिए अलग टेंडर किया जाएगा, ताकि संसाधनों की कोई कमी नहीं रहे। निगम प्रशासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मार्च में निविदा जारी होने की संभावना है। अब तक सभी जोन के लिए एक ही टेंडर जारी किया जाता था।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Feb 04, 2023

nagar_nigam.jpg

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर में डिपो से कचरा उठाने वाले संसाधनों के टेंडर जोनवार होंगे। यानि हर जोन के लिए अलग टेंडर किया जाएगा, ताकि संसाधनों की कोई कमी नहीं रहे। निगम प्रशासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मार्च में निविदा जारी होने की संभावना है। अब तक सभी जोन के लिए एक ही टेंडर जारी किया जाता था। निगम प्रशासन ने तय किया है कि एक ही फर्म डम्पर, ट्रेक्टर, जेसीबी उपलब्ध कराए, ताकि समन्वय की कमी नहीं रहे। अभी तक सभी संसाधन अलग-अलग फर्म उपलब्ध करा रही थी, जिसकी वजह से सफाई में देरी होती थी। कई बार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों की ओर से इसकी शिकायत की जाती रही है। जिसे देखते हुए यह निर्णय किया गया है। यह निविदाएं डिपो से कचरा ट्रांसफर स्टेशन तक ले जाने वाले संसाधनों से जुड़ी होगी।

हर जोन में सवा करोड़ से ज्यादा की होगी निविदा

नगर निगम जल्द ही निविदा की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करेगा। हर जोन में सवा करोड़ रुपए का वार्षिक टेंडर होगा। इस हिसाब से सभी सात जोन के करीब 9 से 10 करोड़ रुपए के टेंडर किए जाएंगे। वर्तमान में चल रहे टेंडर मार्च तक चलेंगे। ऐसे में अप्रेल या इसके बाद नई फर्म काम पर जुटेगी।



यह भी पढ़ें: गहलोत के बयान पर किरोड़ी का पलटवार, सुनिए क्या कहा

800 से ज्यादा डिपो

नगर निगम ग्रेटर में खुले डिपो की संख्या 800 से ज्यादा है। वैसे तो डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इसके बाद भी सड़कों पर आने वाले कचरे को इस डिपो पर इकट्ठा किया जाता है। यहां ठेके के संसाधनों के जरिए कचरे को उठाया जाता है और कचरा ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाया जाता है। वहां से सेवापुरा और लांगड़ियवास में कचरा पहुंचाया जाता है। जयपुर में कचरा ट्रांसफर स्टेशन की संख्या 8 है।

अब नहीं होगी कोई परेशानी

ग्रेटर नगर निगम के उपायुक्त गैराज अतुल शर्मा ने कहा कि अब तक गैराज शाखा की ओर से एक साथ सभी जोन का टेंडर किया जाता है। इसमें अलग—अलग संसाधनों के अलग टेंडर होते थे। मगर आपसी समन्वय स्थापित नहीं होने की वजह से निगम को काम में परेशानी आ रही थी। ऐसे में जोनवार टेंडर करने का निर्णय किया गया है।