2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के 56 भोग, गहलोत सरकार दिला रही पहचान

Rajasthan Haat Food festival: नसीराबाद के कचोड़े, पुष्कर के मालपुए, गंगापुर के खीरमोहन, दौसा के डोवठे, चिड़ावा का पेड़ा, अलवर का कलाकंद और पाली के गुलाब हलवा जैसी विशेष डिशेज का जायका अब आमजन को एक ही परिसर में मिल सकेगा।

2 min read
Google source verification
राजस्थान के 56 भोग, गहलोत सरकार दिला रही पहचान

राजस्थान के 56 भोग, गहलोत सरकार दिला रही पहचान

Rajasthan Haat Food festival: जयपुर। नसीराबाद के कचोड़े, पुष्कर के मालपुए, गंगापुर के खीरमोहन, दौसा के डोवठे, चिड़ावा का पेड़ा, अलवर का कलाकंद और पाली के गुलाब हलवा जैसी विशेष डिशेज का जायका अब आमजन को एक ही परिसर में मिल सकेगा। ये सब राजस्थान हाट (जल महल) में '56 भोग उत्सव-2022' मिलेगा।

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने शुक्रवार को राजस्थान हाट (जल महल) में चार दिवसीय फूड फेस्टिवल '56 भोग उत्सव- 2022' का शुभारंभ किया। इसमें सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लोग राजस्थान के प्रसिद्ध 56 भोग के साथ मुंबई का वड़ा पाव, आगरा के पेठे, गुजरात का खमन ढोकला सहित अन्य राज्यों के खास पकवानों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि उद्योग विभाग व उद्यम प्रोत्साहन संस्थान की ओर से आयोजित यह आयोजन प्रदेश के उत्पादों की छवि को निखारने का महत्वपूर्ण कार्य करेगा। ऐसे आयोजनों से जिलों के मशहूर उत्पाद राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि उत्सव में राजस्थान के स्वादिष्ट व्यंजन, प्रसिद्ध मसालों, मिठाइयों, नमकीन, विशिष्ट खाद्य पदार्थों एवं रसोई से जुड़े परम्परागत, प्राकृतिक एवं आधुनिक उपकरण एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे।

फूड फेस्टिवल प्रति वर्ष लगाने की योजना
उद्योग आयुक्त महेंद्र पारख ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों से बेहतरीन व्यजनों को चयनित कर आगंतुकों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। आमजन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। विभाग की ओर से ऐसे फूड फेस्टिवल प्रति वर्ष लगाने की योजना है, ताकि लोगों को स्तरीय जायके के साथ उत्पादकों को बेहतर ग्राहक मिल सकें। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान व्यंजन प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, टॉक शो, क्वीज प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि आईएएस केके पाठक ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

10 दिसंबर को होगी व्यंजन प्रतियोगिता
उद्योग आयुक्त ने बताया कि उत्सव को दिलचस्प बनाने के लिए शनिवार को राजस्थानी पारंपरिक थाली (शुद्ध शाकाहारी) और डेजर्ट एंड स्वीट (शुद्ध शाकाहारी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार विजेता को रसोई क्वीन या किंग की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। व्यंजन प्रतियोगिता के दौरान आधे घंटे का टॉक शो या कुछ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जो खानपान एवं न्यूट्रीशन से संबंधित होगी। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शेफ समीर गुप्ता व टीवी प्रोग्राम रसोई से की होस्ट वर्तिका जैन होंगी।

ये लजीज उत्पाद लुभाएंगे आमजन को
नसीराबाद के कचोड़े, पुष्कर के मालपुए, गंगापुर के खीरमोहन, दौसा के डोवठे, कोटा की कोटा कचोरी, भुसावर का अचार, चिड़ावा का पेड़ा, अलवर का कलाकंद, पाली का गुलाब हलवा, बीकानेर की भुजिया, जोधपुर के मिर्च बड़े, प्रतापगढ़ का आम पापड़ जैसी विशेष डिशेज का जायका आमजन को एक ही परिसर में मिल सकेगा।

Story Loader