
Rajasthan Jaipur HOLI 2022 : फाल्गुन में गुलाल व फूलों के संग बिखरेंगे रंग
Jaipur Holi Festival जयपुर। फाल्गुन माह शुरू होते ही शहर में फागोत्सव के रंग बिखरने शुरू हो गए है। Govinddevji Temple Jaipur Phagotsav शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी के रंग-गुलाल अर्पित की जा रही है। मंदिर में फाग के गीतों की धमाल पेश होगी। शहर के अन्य मंदिरों में फोगोत्सव के आयोजन होंगे। जबकि विभिन्न संगठनों व संस्थाओं की ओर से फागोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। फाग के माह में गुलाबी रंग श्याम रंग में भी रंगा नजर आएगा। यहां से पदयात्राएं रवाना होगी।
श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से शहर के विभिन्न मंदिरों में फाग माह में फागोत्सव के आयोजित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि युगल कुटीर ,जयलाल मुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार में शनिवार को शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक फागोत्सव भक्ति संगीत के साथ मनाया जाएगा। भक्त शिरोमणि युगल सरकार की ओर से रचित फाग लीलाओं से कलाकार ठाकुर जी को रिझाएंगे। इस मौके पर फूलों की होली भी खेली जाएगी।
श्रीप्रेमभाया मंडल समिति के प्रवक्ता लोकेश शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को मंदिर श्रीप्रेमभाया सरकार, हरियुगल विहार, चंदलाई रोड शिवदासपुरा टोंक रोड पर दोपहर 3 से रात 8 बजे तक फागोत्सव मनाया जाएगा। 27 फरवरी को श्रीनृसिंह जी का मंदिर, नींदड राव का रास्ता, चांदपोल बाजार, 6 मार्च को गुलाब गार्डन,सिरसी रोड़, 13 मार्च को श्री नगेश्वर बाबा कि धूणी, दीवोनों का बाग कैमला गांव में और 26, फरवरी, 5 मार्च व 12 मार्च को युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता में फागोत्सव का आयोजन होगा। कलाकार भक्त शिरोमणि युगल सरकार की ओर से रचित फाग लीलाओं से ठाकुर जी को रिझाएंगे।
Published on:
19 Feb 2022 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
