
Jaipur International Film Festival
जयपुर. पांच दिवसीय जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) के 12वें संस्करण का आगाज 17 जनवरी से होगा। फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में शाम पांच बजे से होगी। इस मौके पर गीत लेखक अब्बास टायरवाला और फिल्म फैडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।अगले इदिन 18 जनवरी सुबह 11 बजे जिफ का उद्घाटन होगा, जिसमें अभिनेत्री दीया डे मंच संचालन करेंगी। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट और आर्यन रोज़ फाउण्डेशन की ओर से हर साल जनवरी में होने वाला फिल्म फेस्टिवल इस बार जीटी सेंट्रल के आयनॉक्स सिनेमा हॉल में होगा। जिफ में 69 देशों की 229 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। वहीं डेस्क टॉप श्रेणी में 186 फिल्में प्रदर्शित होंगी। आयनॉक्स सिनेमा हॉल (जीटी सेन्ट्रल) में 18 से 20 जनवरी तक सुबह 930 से रात 9.30 बजे तक फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
राजस्थान की फिल्मों का प्रदर्शन होगा ख़ास
जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि इस बार जिफ ( jiff ) में प्रदेश की 11 फिल्में प्रदर्शित होंगी। इनमें राजेश सेठ के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिक्शन फिल्म वेटिंग टिल टुडे, राहुल सूद निर्देशित शॉर्ट फिक्शन फिल्म मज़ार-ए-लैला मजनू फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। डॉ. हेमा उडावत के निर्देशन में बना चार मिनट लम्बा सॉन्ग दिखाया जाएगा। राजस्थान से राजेश सोनी निर्देशित शॉर्ट फिक्शन फिल्म सबक और पूर्णिमा कौल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म हौसले की उड़ान दिखाई जाएगी। वहीं, राजधानी जयपुर ( jaipur ) पर बनी चन्दन सिंह की फिल्म अलबेलो जयपुर का भी जिफ में प्रदर्शन होगा। गरीब और मजदूर परिवार के संघर्षों की कहानी पर बनी राघव रावत और मोहित शर्मा की फिल्म पंछी, फीचर फिल्म देसी बैंड और एक स्टोरी टैलिंग सॉन्ग रात व विनोद सैम के निर्देशन में बनी एड फिल्म डू नॉट ड्रिंक एंड ड्राइव का प्रदर्शन ख़ास रहेगा। इसमें राधेश्याम पिपलवा निर्देशित राजस्थानी फिल्म चीड़ी बल्ला का भी प्रदर्शन होगा।
ऑस्कर की दौड़ में रही फिल्मों की स्क्रीनिंग
जिफ के चेयरमैन राजीव अरोडा ने बताया कि जिफ में ऑस्कर की दौड़ में रही फिल्में जोसेफ, अमेरिकन मिरर-इंटीमेशंस ऑफ इमॉरेलिटी और ईरान की फाइंडिंग फैरिदे भी जिफ में दिखाई जाएंगी। ऑस्कर की टॉप फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी डारिया शचीवा निर्देशित फिल्म डॉटर जिफ में दिखाई जाएगी। यह 15 मिनट की एनिमेशन शॉर्ट फिल्म है।
Updated on:
15 Jan 2020 02:23 pm
Published on:
15 Jan 2020 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
