10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवालयों में सुबह से ही गूंजा हर—हर महादेव

सुस्थिर योग के बीच श्रावण मास के दूसरे सोमवार (Sawan Second Monday) को शिवालयों (shiv temple) में भक्तों की भीड़ रही। दिनभर भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया, वहीं शाम को शिवालयों में विशेष झांकियों के दर्शन किए। सुबह बारिश भी शिवजी का जलाभिषेक करती सी नजर आई। हालांकि सुबह बारिश के चलते शिवालयों में अधिक भीड़ नजर नहीं आई, लेकिन दिन बढ़ने के साथ शिवजी के जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़े।

2 min read
Google source verification
शिवालयों में सुबह से ही गूंजा हर—हर महादेव

शिवालयों में सुबह से ही गूंजा हर—हर महादेव

शिवालयों में सुबह से ही गूंजा हर—हर महादेव
— सावन का दूसरा सोमवार
जयपुर। सुस्थिर योग के बीच श्रावण मास के दूसरे सोमवार (Sawan Second Monday) को शिवालयों (shiv temple) में भक्तों की भीड़ रही। दिनभर भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया, वहीं शाम को शिवालयों में विशेष झांकियों के दर्शन किए। सुबह बारिश भी शिवजी का जलाभिषेक करती सी नजर आई। हालांकि सुबह बारिश के चलते शिवालयों में अधिक भीड़ नजर नहीं आई, लेकिन दिन बढ़ने के साथ शिवजी के जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़े। दुग्ध मिश्रित जल से शिवजी के अभिषेक कर आक, धतूरा, बिल्व पत्र आदि अर्पित किए। मंदिरों में हर-हर महादेव और ऊ नम: शिवाय के जयकारे गूंज उठे।

क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में सुबह आरती के साथ विशेष झांकी के दर्शन खुले। यहां महादेवजी के दर्शन करने के लिए दिनभर भक्त आते रहे। महादेवजी के जलाभिषेक पर पाबंदी होने से भक्त झाडखंड महादेव के जलाभिषेक नहीं कर पाए। सुबह—शाम फूलों की अलग—अलग विशेष झांकियां सजाई गई।
चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में अलसुबह विशेष झांकी सजाकर आरती के साथ दर्शन खोले गए। सुबह से शाम तक यहां भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया। शिवजी के बिल्वपत्र आदि भी चढ़ाए। वहीं शाम को कमल के फूलों की विशेष झांकी सजाई गई।

कॉलोनियों के छोटे शिवालयों में सुबह से शाम तक भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया। कई शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक के साथ सहस्त्रघट हुए। ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिीपठ के प्रज्ञेश्वर शिवालय, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से अपराह्न चार बजे अभिषेक का क्रम चला। गोविंद देवजी ठिकाने के आमेर रोड कनक घाटी स्थित काले महादेव मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी और मानस गोस्वामी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकी के दर्शन किए। त्रिपोलिया बाजार तंवर जी का नोहरा स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में भोलेनाथ का चंदन से श्रृंगार कर फूलों से श्रृंगार किया गया।