
जयपुर की कमान महिलाओं के हाथ, महिला महापौर की संख्या हुई पांच
जयपुर।
जयपुर की कमान महिलाओं के हाथ में आ गई है। ग्रेटर से सोम्या गुर्जर और हैरिटेज से मुनेश गुर्जर महापौर बनी हैं। ऐसे में अब जयपुर में महिला महापौर की संख्या 5 पहुंच गई है। दूसरे बोर्ड में निर्मला वर्मा पहली महिला महापौर बनीं, उनकी मौत के बाद शील धाभाई महापौर बनी। इसके बाद महापौर के जनता से हुए सीधे चुनाव में कांग्रेस की ज्योति खण्डेलवाल महापौर बनीं थीं। अब ग्रेटर में सौम्या और हैरिटज में मुनेश गुर्जर के महापौर बनने के लिए बाद महिला महापौर की संख्या 5 हो गई है। सांगानेर विधानसभा से जयपुर को तीसरा महापौर मिला है। पूर्ववर्ती बोर्ड में अशोक लाहोटी और विष्णु लाटा के महापौर बनने के लिए सोम्या गुर्जर महापौर बनीं हैं। सौम्या भी सांगानेर विधानसभा के वार्ड 87 से जीती हैं।
साथ नजर आए लाहोटी और लाटा
पूर्ववर्ती बोर्ड के दो महापौर अशोक लाहोटी और विष्णु लाटा मतदान के दौरान साथ नजर आए। लाहोटी के महापौर पद से हटने के बाद लाटा ने उलटफेर करते हुए महापौर का पद हासिल किया था। दोनों नेता एक-दूसरे से बतियाते दिखे। उधर दोनों ही पार्टी के नेता एक—दूसरे की आवभगत भी करते दिखे।
पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
मतदान के लिए निगम मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासन ने चाक—चौबंद व्यवस्था की थी। निगम कर्मचारियों को भी आईडी कार्ड देखने के लिए एंट्री दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय में नहीं आने दिया गया। मतदान स्थल के बाहर ही पार्षदों का तापमान नापने और हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही मतदान के लिए अंदर जाने दिया गया। जिन पार्षदों ने मास्क नहीं लगा रखा था, उन्हें भी मास्क देकर अंदर आने दिया गया।
विधायकों को ऐनवक्त पर भेजा साथ
मतदान के दौरान भाजपा विधायक और विधायक प्रत्याशियों को जाने के संबंध में असमंजस बना हुआ था। लेकिन संगठन के निर्देश पर ऐनवक्त पर विधायकों को जाने के निर्देश दिए गए। मगर अशोक लाहोटी और सांसद रामचरण बोहरा के अलावा कोई भी मतदान स्थल पर नहीं आया। कालीचरण सराफ बाड़ाबंदी में सोमवार को पहुंचे थे, लेकिन वे भी मतदान स्थल पर नहीं आए। इसी तरह ग्रेटर प्रभारी मदन दिलावर, विधायक राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से क्वारेंटाइन हैं। सह प्रभारी और विधायक रामलाल शर्मा की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई, लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से वे भी मतदान स्थल पर नहीं आए।
पदभार ग्रहण नहीं किया, पति आए पॉजिटिव
सोम्या गुर्जर ने शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण नहीं किया। गुर्जर नगर निगम कार्यालय से सीधे महापौर की गाड़ी में भाजपा मुख्यालय के रवाना हो गईं। यहां उन्होंने सह प्रभारी वी. सतीश सहित कई नेताओं से मुलाकात की। उधर सोम्या के पति राजाराम गुर्जर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अभी एक दिन बाड़ाबंदी और रहेगी
उप महापौर का चुनाव बुधवार को होना है। इस वजह से भाजपा और कांग्रेस ने अपने पार्षदों को वापस होटल में ही ठहराया है। बुधवार को उप महापौर की घोषणा के साथ ही बाड़ाबंदी खत्म हो जाएगी।
Published on:
10 Nov 2020 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
