
जेडीए अब सुधारेगा नगर निगम क्षेत्र की सड़कें, जवाहर सर्किल के पास सड़क होगी चौड़ी
Jaipur JDA: जयपुर। जेडीए अब नगर निगम क्षेत्र की टूटी सड़कों को सुधारेगा। इस पर जेडीए 6.84 करोड रुपए खर्च करेगा। इसके साथ ही शहर के विकास पर करीब 11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जेडीए में शुक्रवार को हुई पीडब्ल्यूसी की बैठक में 11 करोड रूपए के विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया।
जेडीए आयुक्त रवि जैन ने बताया कि नगर निगम क्षेत्राधिकार की 11.61 किलोमीटर सडकों के आवश्यक सुदृढीकरण एवं मरम्मतीकरण के लिए 6.84 करोड की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। बैठक में ओटीएस सर्किल से झालाना तक वाया राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर तक फुटपाथ कार्य के लिए 4.12 करोड रूपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। बैठक में जवाहर सर्किल के पास 40 फीट सडक को 60 फीट सडक करने का निर्णय लिया गया।
यहां सुधरेगी सड़कें
जगतपुरा जोन - प्रताप नगर के सेक्टर-17 में सेक्टर सड़क, मीणा गर्ल्स होस्टल हल्दीघाटी मार्ग से राणा सांगा मार्ग तक, भैरू सर्किल प्रताप नगर से यूनिक टावर तक, प्रताप नगर के सेक्टर-26 में सेक्टर सडकें में सेक्टर सडकें, प्रताप नगर के सेक्टर-18 में सेक्टर सडकें में सेक्टर सडकें, सांगानेर जोन- कुम्भा मार्ग गेट से अजय सर्किल तक, अजय मार्ग से देहलावास बालाजी आरयूएचएस के पीछे तक सडक सुदृढीकरण, जगतपुरा जोन एवं सांगानेर जोन - श्योपुर रोड पिंजरा गोशाला से मामा यादव मंदिर तक, सेक्टर 10 सामुदायिक केंद्र से भैरू सर्किल, घोडा सर्किल प्रताप नगर से राणा सांगा मार्ग, सेक्टर - 10 प्रताप मार्ग में सड़कों को सुधारने का काम होगा।
Published on:
30 Sept 2022 08:40 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
