
Jaipur हेरिटेज नगर निगम : भाजपा की क्रॉस वोटिंग की उम्मीद धरी रह गई
हेरिटेज नगर निगम : भाजपा की क्रॉस वोटिंग की उम्मीद धरी रह गई
— हेरिटेज नगर निगम में असलम फारूखी बने उपमहापौर
— कांग्रेस के असलम फारूखी को मिले 56 वोट
— भाजपा के महेन्द्र ढलेत को मिले 44 वोट
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) में कांग्रेस के मोहम्मद असलम फारूखी उपमहापौर चुने (Deputy mayor election) गए। फारूखी हेरिटेज नगर निगम के पहले उपमहापौर होंगे। उन्हें 56 पार्षदों ने वोट दिया, वहीं भाजपा के महेन्द्र ढलैत को 44 पार्षदों ने वोट दिया। ऐसे में भाजपा की क्रॉस वोटिंग की उम्मीद धरी रह गई। हालांकि कांग्रेस के मोहम्मद असलम फारूखी को उपमहापौर बनाने के फैसले से पार्षद उमरदराज नाराज नजर आए, उन्होंने सबसे अंतिम में मतदान किया। इससे पहले उमरदराज ने विधायक रफीक खान की नाराजगी की वजह से उपमहापौर प्रत्याशी नहीं बनाने की बात कही।
उपमहापौर चुने गए असलम फारूखी के पक्ष में 47 कांग्रेसी पार्षदों के साथ 9 निर्दलीय पार्षदों ने भी मतदान किया। जबकि भाजपा के महेन्द्र ढलेत के पक्ष में 42 भाजपा पार्षदों के साथ 2 निर्दलीयों ने ही मतदान किया। भाजपा के हेरिटेज नगर निगम चुनाव प्रभारी वासुदेव देवनानी के साथ पार्षद महेन्द्र ढलेत नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस के असलम फारूखी ने नामांकन दाखिल किया। मतदान शुरू होने पर सबसे पहले भाजपा पार्षदों ने मतदान किया, इसके बाद कांग्रेसी पार्षद मतदान करने पहुंचे।
नहीं हुई क्रॉस वोटिंग
भाजपा ने क्रॉस वोटिंग की उम्मीद के चलते महेन्द्र ढलेत को उपमहापौर प्रत्याशी बनाया और नामांकन दाखिल करवाया, लेकिन 44 पार्षदों ने ही उन्हें मत दिया। इनमें 42 भाजपा पार्षदों के साथ महापौर प्रत्याशी रही कुसुम यादव और एक निर्दलीय ने उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि कांग्रेस के मोहम्मद असमल फारूखी को 47 कांग्रेसी पार्षदों के साथ 9 निर्दलीय पार्षदों ने वोट दिए।
Published on:
11 Nov 2020 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
