22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नगर निगम हैरिटेज की भी स्पैरो कंपनी को दो टूक, अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी

यूडी टैक्स वसूली में फेल साबित हो रही स्पैरो कंपनी को ग्रेटर नगर निगम ने बाहर का रास्ता दिखाने की चेतावनी दी है। अब हैरिटेज नगर निगम ने भी कंपनी को साफ कर दिया है कि अगर तय लक्ष्यानुसार टैक्स की वसूली नहीं की तो बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। महापौर मुनेश गुर्जर शनिवार को राजस्व वसूली की समीक्षा में कंपनी के काम से खुश नजर नहीं आई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jun 11, 2022

अब नगर निगम हैरिटेज की भी स्पैरो कंपनी को दो टूक, अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी

अब नगर निगम हैरिटेज की भी स्पैरो कंपनी को दो टूक, अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी

यूडी टैक्स वसूली में फेल साबित हो रही स्पैरो कंपनी को ग्रेटर नगर निगम ने बाहर का रास्ता दिखाने की चेतावनी दी है। अब हैरिटेज नगर निगम ने भी कंपनी को साफ कर दिया है कि अगर तय लक्ष्यानुसार टैक्स की वसूली नहीं की तो बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। महापौर मुनेश गुर्जर शनिवार को राजस्व वसूली की समीक्षा में कंपनी के काम से खुश नजर नहीं आई।

गुर्जर द्वारा ने कम्पनी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह नगरीय विकास कर सर्वे को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। शर्तों के अनुसार कार्य करें। महापौर ने निगम के राजस्व अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन स्पैरों के कार्य की मॉनिटरिंग करें। नए व पुराने सर्वे को क्रॉस चैक किया जाए तथा विज्ञापन शुल्क की भी नियमित रूप से वसूली की जाए। महापौर द्वारा स्पैरों को निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य नहीं किए जाने पर अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी देते हुए लीज एवं डेयरी बूथ से सम्बन्धित प्रकरणों पर भी ध्यान देने के निर्देश प्रदान किए गए।

अच्छी वसूली करने वाले कार्मिक होंगे सम्मानित

महापौर ने बैठक में राजस्व में वृद्धि और अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ोतरी के लिए नियमित रूप से राजस्व से संबंधित बैठक ली जाएगी। बैठक में राजस्व शाखा से जुड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग