
jaipur heritage nagar nigam
Jaipur Heritage Nagar Nigam: लम्बे इंतजार के बाद सोमवार को हैरिटेज नगर निगम के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी की गई सूची में कई नाम चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। इस हैरतअंगज लिस्ट में एक दिवंगत पार्षद का नाम सामने आने बाद खलबली मच गई। ज़िम्मेदारों ने छह महीने पहले मृत महिला पार्षद को फायर समिति का सदस्य बना दिया।
गौरतलब है कि 25 नवंबर को कुसुम यादव ने वार्ड नम्बर 63 से पार्षद सुशीला देवी मीणा के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी। लेकिन, जिम्मेदारों ने मंत्रिमंडल विस्तार में दिवंगत को ही सदस्य बना दिया। वहीं, कांग्रेस के सात पार्षदों को भी चेयरमैन बनाया गया है। इन पार्षदों ने पूर्व में महापौर मुनेश गुर्जर को हटाने का अभियान छेड़ रखा था।
-वित्त समिति और भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति-कुसुम यादव
-गंदी बस्ती सुधार समिति-संतोष कंवर
-महिला एवं बाल विकास-अंशू शर्मा
-नियम एवं उप विधि समिति-विक्रम सिंह
-अपराधो का शमन एवं समझौता समिति-धीरज शर्मा
-लोक वाहन समिति-रजत विश्नोई
-लाइसेंस समिति-महेंद्र पहाडिय़ा
-फायर समिति-जितेंद्र लख्यानी
-उद्यान विकास एवं पर्यावरण समिति-पूनम शर्मा
-पशु नियंत्रण एवं संरक्षण समिति-सुरेश नावरिया
-सांस्कृतिक समिति-ज्योति चौहान
-राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन समिति-मोहम्मद जकारिया
-होर्डिंग एवं नीलामी समिति-बबिता तंवर
-नगरीय विकास कर समिति-प्रकाश चंद शर्मा
-सामाजिक सहायता एवं लोक कल्याण समिति-हिमांशु ढलेत
-वर्षा जल पुनर्भरण एवं संरक्षण समिति-पारस जैन
-फुटकर व्यवसाय पुनर्वास समिति-रवि सैन
-सीवरेज संधारण समिति-रितु मोतियानी
-अतिक्रमण निरोधक समिति-मनोज मुद्गल
-अवैध भवन निर्माण निरोध समिति-माणक शर्मा
-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति
ए-पूरणमल सैनी
बी-पवन कुमार शर्मा
सी-गिर्राज नाटा
-विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति
ए-रामकिशन शर्मा
बी-उत्तम शर्मा
सी-अरविंद मेठ
Updated on:
07 Apr 2025 11:35 pm
Published on:
07 Apr 2025 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
