9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 9 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 9 January 2023 : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
jaipur-news-09-january-jaipur-news-patrika-bulletin-today

आरोपियों को आजीवन कारावास

आज का सुविचार

शिखर तक पहुंचने के लिए मानसिक ताकत की जरूरत होती है, चाहे वो एवरेस्ट का शिखर चढ़ने की हो या फिर हमारे जीवन से जुड़े किसी भी पेशे की सफलता हो

आज क्या खास
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर-पाली दौरा आज, रोहट में चल रहे राष्ट्रीय जंबूरी का समापन समारोह में होंगे शामिल
- चुनावी साल 2023 में राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक आज जयपुर प्रदेश मुख्यालय में
- 'प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन' का इंदौर में आज पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे औपचारिक उद्घाटन, गुयाना राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली होंगे मुख्य अतिथि
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा- CTET का दूसरा चरण आज से हो रहा शुरू, 7 फरवरी तक चलेगी परीक्षा
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज से तीन दिन तक न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी की आधिकारिक यात्रा पर, भारत-यूएस ट्रेड पॉलिसी फोरम में होंगे शामिल
- सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज हरियाणा में, आज सुबह कुरुक्षेत्र से शुरू हुई यात्रा
- 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 242 जिलों में लगेंगे 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला', स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को रोज़गार के अवसर देना है मकसद
- जी 20 अध्यक्षता के तहत पहली 'जी 20 ग्लोबल पार्टनरशिप फॉर फाइनेंशियल इनक्लूजन' बैठक आज से 11 जनवरी तक कोलकाता में, भारत समेत 19 देशों के प्रतिनिधि हो रहे शामिल
- तमिलनाडु विधानसभा का इस वर्ष का पहला सत्र चेन्नई में राज्यपाल आरएन रवि के अभिभाषण के साथ होगा शुरू
- देश में छलपूर्वक धर्मांतरण होने का दावा करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बिहार में जहरीली शराब त्रासदी की SIT जांच की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगी शीर्ष अदालत
- वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों की कथित साजिश से संबंधित UAPA मामले में जेएनयू छात्र शरजील इमाम की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज
- तेलंगाना उच्च न्यायालय विधायकों की खरीद-फरोख्त प्रकरण के संबंध में राज्य सरकार की अपील पर करेगा सुनवाई, सीबीआई जांच करने के एकल न्यायाधीश के आदेश को दी गई है चुनौती
- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अकादमी विदेश व्यापार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDFT) के 66वें बैच की करेगी शुरुआत
- दक्षिण एशियाई एस्ट्रो फेडरेशन की बैठक आज काठमांडू में

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में 5901 जांचों में कोरोना के 5 नए संक्रमित मिले, 3 केस जयपुर में और 2 उदयपुर में मिले, राज्य में एक्टिव के अब 68
- राजस्थान में जल्द पास होगा राइट टू हैल्थ बिल, जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान
- हृदयाघात रोकने वाली दवा जेरेल्टो पर अमरीका में उठे सवाल, लैसेंट जर्नल ने शुरू की जांच, लाखों लोग नियमित रूप से लेते हैं ये दवा
- पाली जिले के रोहट में चल रही स्काउट गाइड की राष्ट्रीय जम्बूरी को देखने उमड़ी भारी भीड़, मची भगदड़, गार्ड्स के साथ दुर्व्यवहार
- जयपुर में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन कल से 13 जनवरी तक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष होंगे शामिल, पीएम मोदी भी आ सकते हैं जयपुर
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड योजना में 5993 बाल वैज्ञानक चयनित, चयनितों में जयपुर जिले के 750 बाल वैज्ञानक
- संसद की रक्षा संबंधी स्थाई समिति ने जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिगं रेंज का किया दौरा, भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त सदस्य राहुल गांधी नहीं पहुंचे
- अतिरिक्त महाधिवक्ता घनश्यान सिंह राठौड़ चुने गए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष
- अजमेर के रेल डाक सेवा के पार्सल घर में डाक की छंटनी के दौरान हाथ से गिरे पार्सल में धमाके के साथ आग, दिल्ली से किसी ने पाली के रामपुरा के पते पर भेजा था पार्सल
- रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान के 60 छोटे स्टेशनों का 900 करोड़ रुपए की लागत से होगा कायकल्प
- कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में घर में घुस कर 6 हिंदुओं की हत्या करने वाले दो आतंककारियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया
- कभी दिहाड़ी मजदूरी करने पर मजबूर हुए केरल के सुरेंद्रन के पटेल अब अमरीका में बने जिला जज
- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस के सुखविंदर की सरकार में वीरभद्रसिंह के बेटे विक्रमादित्य समेत 7 नए मंत्री शामिल
- बागवानी से घटता है कैसंर समेत कई बीमारियों का खतरा, अमरीकी शोधकर्ताओ का निष्कर्ष, दिया कसरत और संतुलित भोजन पर जोर
- रडार वाले ड्रोन से अब सरहद पर घुसपैठ के लिए बनीं सुरंगों का पता लागाया जा सकेगा
- सामान बेचने में दुकान पर या बाहर माता-पिता की मदद करना बाल श्रम नहीं, केरल हाईकोर्ट का अहम फैसला, कहा गरीबी होना अपराध नहीं, गरीबी हिंसा का सबसे खराब रूप
- इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैम्पियनशिप के दौरान भारतीय कार रेसर के.ई. कुमार का चेन्नी में हादसे में निधन

-उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड, दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी लगभग शून्य, राजस्थान में पारा 2-3 डिग्री चढ़ा, शेखावाटी को छोड़ पूरे राज्य में सर्दी से हल्की राहत

- दो दिन तक चली समान पात्रता परीक्षा में 11 लाख 27 हजार 659 आवेदकों में से तीन लाख चार हजार नहीं आए परीक्षा देने
- राजस्थान विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में 123 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मैडल, इनमें 89 छात्राएं, पाचं विद्यार्थी समारोह में नहीं आए
- गार्गी एव बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि 20 जनवरी तक बढ़ी
- राजस्थान सरकार ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जनवरी तक घोषित किया अवकाश
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने सीनियर रेजिडेंट्स के 50 पदों के लिए 16 जनवरी तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम ने एक्साइज कांस्टेबल समेत 1150 पदों के लिए 8 फरवरी तक मांगे आवेदन
- हरियाणा लोक सेवा आयोग ने मेडिकल आफिसर ग्रेड- ए के 120 पदों के लिए 12 जनवरी तक मांगे ऑनलाइन आवेदन