16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VC में बोले CM : खुश करने के लिए शहर को बदरंग कर रहे नेता

VC में CM Ashok Gehlot ने अवैध रूप से लगाए जा रहे होर्डिंग पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शहर को बदरंग किया जा रहा है। किसी को खुश करने के लिए नेता ऐसा करते हैं। Birthday पर पूरा शहर पट जाता है।

2 min read
Google source verification
cm_gehlot.jpg


जयपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकन के लिए बुलाई गई ओपन वीसी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन नेताओं पर नाराजगी जाहिर की, जो होर्डिंग लगाकर शहर को बदरंग करते हैं। उन्होंने कहा कि बर्थडे के नाम पर या किसी को खुश करने के लिए शहर को नेता बदरंग कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मर्जी से होर्डिंग लगा रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। पर्यटक आते हैं, उनको देखकर कैसा लगता होगा। निगम ध्यान रखे और नियमानुसार कार्रवाई करे। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा को निर्देश दिए कि इस पर पॉलिसी बनाएं और उसी के अनुरूप शहर में होर्डिंग लगाए जाएं। इसके बाद जो भी होर्डिंग लगाए वो पैसा जमा करे तो नियमानुसान होर्डिंग लगाए।

पूरे शहर में लगेंगे कोरोना जागरुकता होर्डिंग
वीसी में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि एक साथ पूरे शहर में कोरोना जागरुकता के होर्डिंग लगाए जाएं। इन पर न सिर्फ जागरुकता के संदेश हों, बल्कि बचाव के तरीके भी बताए जाएं।


पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
15 सितम्बर को पत्रिका में शीर्षक सरकारी योजनाओं के प्रचार—प्रसार की बजाय नेताजी फोकट में होर्डिंग पर सवार से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि कैसे नेता और उनके समर्थक जन्म दिन से लेकर विशेष दिन पर फोटो लगा देते हैं। इतना ही नहीं, स्वायत्त शासन विभाग की उन साइट्स को भी नहीं छोड़ते हैं जो सरकार की योजनाओं के प्रचार—प्रसार के लिए बनाई गई हैं।

धाभाई के सुझावों को सराहा
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नगर निगम की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई के सुझावों की सराहना की। धाभाई ने कहा कि पहले पार्षदों के कहने पर टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे थे, वो बंद कर दिए गए। इनको चालू करवाया जाए। साथ ही आॅफलाइन क्लास को पूरी तरह से बंद किया जाए। इसके अलावा कोरोना प्रचार प्रचार के लिए ग्रेटर निगम के प्रयासों के बारे में भी बताया।