
Accused Gets 20 Years In Jail For Raping Minor
Accused Gets 20 Years In Jail For Raping Minor : जयपुर। जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाले 23 वर्षीय आशीष कुमार डबरिया को बीस साल की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख 26 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने कोर्ट को बताया कि पीडिता ने 5 जून, 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें दो साल से देह शोषण किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही, कहा कि संबंध बनाने का विरोध करने पर परिजन को मारने की धमकी दी गई।
पीडि़ता के पिता ने आशीष के परिजन से शिकायत की तो मारपीट की गई। सुनवाई के दौरान पीडि़ता की ओर से बताया गया कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वर्ष 2020 में आशीष उसे बाइक पर सुनसान जगह ले गया और संबंध बनाए। इसके बाद कई बार संबंध बनाए। वहीं, अपराधी पक्ष ने कहा कि पीडि़ता उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजन के दबाव में झूठा मामला दर्ज कराया।
Published on:
15 Dec 2023 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
