
nagaur collage news
जयपुर
शहर में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवती ने तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की है और वह निर्वस्त्र हालात में वहां से कूदी है। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। नेपाल की रहने वाली युवती को फिलहाल जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उससे पूछताछ की कोशिश कर रही है। मुहाना थाना पुलिस फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।
फ्लेट में होता था देह व्यापार, दलाल की तलाश कर रही पुलिस
पच्चीस वर्षीय नेपाली युवती मुहाना इलाके में स्थित जिस फ्लैट से कूदी उसमें देह व्यापार होता था। बताया जा रहा है कि हसनुपरा में रहने वाले जबरू उर्फ जावेद नाम के एक दलाल ने मुहाना में इस फ्लैट को किराए पर ले रखा है। तीसरी मंजिल पर बने इस फ्लैट की निचली मंजिलों में हनुमानगढ़ और गंगानगर के कुछ युवक रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर यहां फ्लैट में युवतियां आती है और इस बारे में पुलिस को भी सूचना है। पुलिस भी कई बार यहां पीटा की कार्रवाई कर चुकी है। शुक्रवार को भी कुछ युवतियों को यहां आते देखा गया था।
लड़के उसे नोचने की कोशिश कर रहे थे, वह कूद गई
नेपाली युवती के साथ ही फ्लैट में मौजूद एक अन्य युवती ने जानकारी दी कि फ्लैट में ही रहने वाले कुछ युवक अचानक उपर आ गए थे। उसके बाद उन्होनें जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध किया तो युवती के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। मामला बढ़ता देख युवती ने फ्लैट से छलांग लगा दी। शुक्रवार शाम हुई इस घटना के बाद से ही फ्लैट में रहने वाले बहुत से युवक गायब हैं। पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। युवती की हालत गंभीर बतार्इ् जा रही है।
फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर
Updated on:
20 Oct 2018 11:22 am
Published on:
20 Oct 2018 11:12 am
