
gangster lawrence bishnoi : कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को पंजाब जेल से बुधवार को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया और देर शाम 7.25 बजे जयपुर स्थित जवाहर सर्कल थाने लेकर पहुंची। गैंगस्टर लॉरेंस व उसके गुर्गों ने राजधानी में हाल ही एक के बाद एक कार सात रसूखदारों को इंटरनेट व वाट्सऐप कॉल कर करोड़ों रुपए रंगदारी के मांगे थे। रुपए नहीं देने पर 28 जनवरी की देर रात दुर्गापुरा स्थित जीक्लब पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।
इस घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस आक्रोशित नजर आई। पहले गैंगस्टर के शूटर पुलिस पर फायर कर कस्टडी से भाग रहे थे, तब बचाव में पुलिस ने फायर किए, जिसमें जीक्लब पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर गोली लगने से घायल हो गए। पंजाब से बख्तरबंद गाड़ी में गैंगस्टर लॉरेंस को जवाहर सर्कल थाने लेकर पहुंची। यहां गाड़ी से उतारने के बाद पुलिसकर्मी गैंगस्टर की गिरेबान पकड़कर धकेलते हुए थाने के अंदर ले गए।
गुर्गे व शूटरों के संबंध में करेगी पूछताछ
दुर्गापुरा स्थित जीक्लब संचालक को गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इंटरनेट कॉल कर 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगे थे। उसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने कॉल कर गोदारा की बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर जीक्लब पर शूटरों से अंधाधुंध (18 राउंड) फायरिंग करवाई। इसी मामले में जवाहर सर्कल थाना पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल से गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के लिए बनाई विशेष टीम
आईजी अजयपाल लांबा का तबादला उदयपुर रेंज आईजी पद पर हो गया लेकिन वे जयपुर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पद पर रहते हुए गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे। वे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद से रिलीव हो गए, लेकिन अभी गैंगस्टर के पूरे मामले को वे ही लीड कर रहे हैं। पूछताछ करने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसिंह शेखावत, एसीपी चिरंजीलाल मीणा, निरीक्षक सुरेन्द्र सैनी और अन्य कई अधिकारियों को लगाया है।
गैंग ने इन थाना क्षेत्र के रसूखदारों से मांगी करोड़ों रुपए रंगदारी
Published on:
16 Feb 2023 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
