शिवदासपुरा थाने में सटोरिया संदीप बच्चानी की रिपोर्ट पर डीएसटी साउथ के एएसआई नानूराम, हैड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, बुधराम, राजेश चौधरी के खिलाफ जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया है। परिवादी संदीप ने बताया है कि पुलिसकर्मी जबरन उसके घर पहुंचे और उसे धमकाकर एक व्यक्ति को 25 लाख रुपए दिलवा दिए। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार नहीं करने और अन्य किसी भी तरह से परेशान नहीं करने की एवज में यह रुपए लिए थे। डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने कांस्टेबल ओमप्रकाश, राजेश व बुद्धराम को निलंबित किया और एएसआई नानूराम व हैड कांस्टेबल हरिओम को लाइन हाजिर किया। तीनों कांस्टेबल रविवार को भी पकड़ में नहीं आए।