1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ उठी आठ अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव, छह शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

विराटनगर की खातोलाई की ढाणी गुर्जरान में विद्युत ट्रांसफॉर्मर फटने से हुए हादसों में मृतकों के शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arun Sharma

•

Updated: 1 Nov 2017, 7:58 PM IST

Jaipur Shahpura transformer

Shahpura transformer explosion

जयपुर। विराटनगर की खातोलाई की ढाणी गुर्जरान में मंगलवार को विद्युत ट्रांसफॉर्मर फटने से हुए हादसों में मृतकों के शव ढाणी में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों की आंखें भी भर आई। कई परिवारजन बेहोश हो गए। एक ही परिवार की 7 अर्थियां एक साथ उठते ही पूरा गांव रो पड़ा। ढाणी में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल को देखते हुए सभी शवों को चार एम्बुलेंस से सीधे श्मशान ले जाया गया।

वहां एम्बुलेंस में ही क्रियाकर्म कर 6 शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इनके अलावा एक शव का खोरी, एक का छापुड़ा और एक शव का खरबूजी में अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि ढाणी में भैरूराम की बेटियों की शादी समारोह में भात कार्यक्रम से पूर्व थ्री फेज ट्रांसफॉर्मर फटने से पांच लोगों की मौके पर एवं नौ जनों की जयपुर एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई थी।

दो भाभी, दो मौसी, एक ताई व दो भतीजी की मौत
भैरुराम के घर शादी समारोह होने से परिवार के लोग व रिश्तेदार आए हुए थे। हादसे में परिवार की महिलाओं के साथ रिश्तेदार महिलाएं भी हादसे का शिकार हो गई। शादी होने वाली बेटियों की तीन भाभी आंची, सुमन और धोली देवी, दो चाची प्रेम देवी व मिश्री देवी, दो भतीजी बबीता उर्फ बेबी व एक अन्य ताई धूड़ी देवी की मौत हो गई। चार भाइयों के परिवार में अब मात्र चार महिलाएं बची हैं। परिवार की दो मासूम बालिकाएं भी हादसे का शिकार हो गई।

जाजैकला में दादी-पोती का एक चिता पर दाह संस्कार
इधर, जाजैकला निवासी उपसरपंच गिरधारीलाल कुमावत की पत्नी केसरी देवी (65) अपनी पोती सुनीता (14) को लेकर शादी में शरीक होने गई थी। वहां हादसे का शिकार हो गई। दोनों के शव जैसे ही जाजैकला पहुंचे, घर में कोहराम मच गया। दोनों दादी, पोती के शव का भी एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। गिरधारी लाल ने भैरुराम की पत्नी को बहन बना रखी है।


परिजनों से मिले राठौड़ व पूनिया
खातोलाई में हादसे के शिकार पांच लोगों के शवों का बुधवार को निम्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ , वरिष्ठ भाजपानेता डॉ. सतीश पूनिया व विराटनगर विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा भी अस्पताल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री राठौड ने शोक जताते हुए कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया