2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के कंवर का बास, झोटवाड़ा में बनेंगे स्टेडियम, CM Gehlot ने स्वीकृत किए 10 करोड़ रुपए

Sports Stadium AT Jhotwara : राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने एक महत्त्वपूर्ण फैसला लिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के कंवर का बास और झोटवाड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chief Minister Ashok Gehlot

Chief Minister Ashok Gehlot

Sports Stadium At Jhotwara : राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने एक महत्त्वपूर्ण फैसला लिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने जयपुर के कंवर का बास और झोटवाड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, स्टेडियम का निर्माण पूर्व में स्वीकृत 1.50 करोड़ रुपए की बजाय 10 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

राजस्थान अनुसूचित जाति/जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम को मिलेंगे 24.56 करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान अनुसूचित जाति/जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम को 24.56 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाए जाने के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान की सहमति प्रदान की है। यह राशि ऋण माफी की तृतीय एवं अंतिम किश्त के रूप में जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार ऋण माफी योजना की बकाया 73.96 करोड़ रुपए की राशि निगम को तीन समान किश्तों में उपलब्ध करवाई जानी है। प्रथम दो किश्तों की राशि पूर्व में उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसी क्रम में तृतीय एवं अंतिम किश्त की 24.56 करोड़ की राशि निगम के निजी निक्षेप खातों में अंतरित करने की स्वीकृति दी गई है।

Story Loader