11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलला के दर्शन को निकले थे घर से, तभी अचानक आए मैसेज ने उड़ा दिए लोगों के होश, जानें क्या है माजरा

  स्पाइसजेट एयरलाइंस की अयोध्या फ्लाइट को आज आखिरी वक्त पर रद्द किया गया था। तीन दिनों में दो बार फ्लाइट रद्द होने की वजह से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की नाराजगी बढ़ने लगी है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 22, 2024

रामलला के दर्शन को निकले थे घर से, तभी अचानक आए मैसेज ने उड़ा दिए लोगों के होश, जानें क्या है माजरा

रामलला के दर्शन को निकले थे घर से, तभी अचानक आए मैसेज ने उड़ा दिए लोगों के होश, जानें क्या है माजरा

जयपुर। रामलला के दर्शनों की चाह में रोजाना हजारों की संख्या में लोग अयोध्या रवाना हो रहे हैं। यात्रियों के भार को देखते हुए अब हवाई यात्रा की सुविधा भी शुरू हो गई है। हालांकि हवाई सेवाओं का नियमित संचालन नहीं होने से लोगों का पारा हाई है।

दरअसल, जयपुर से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट आज दूसरी बार रद्द कर दी गई है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मंगलवार को भी स्पाइसजेट एयरलाइंस की अयोध्या फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द किया गया था। ऐसे में तीन दिनों में दो बार फ्लाइट रद्द होने की वजह से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की नाराजगी बढ़ने लगी है। एयरलाइंस के अनुसार ऑपरेशन रीजन की वजह से आखरी वक्त पर फ्लाइट का संचालन रद्द किया गया है। इसकी जानकारी बुधवार शाम को ही ई-मेल और टेलिफोनिक माध्यम से यात्रियों तक कर दी गई थी। एयरलाइंस द्वारा फ्लाइट रद्द होने के चलते यात्रियों को उनका भुगतान रिफंड कर दिया गया है।

शनिवार से नियमित संचालन का दावा
शनिवार से फिर से नियमित फ्लाइट का संचालन शुरू होगा। इससे यात्री जयपुर से अयोध्या तक आसानी से सफर कर सकेंगे। बता दें कि स्पाइसजेट की अयोध्या के लिए फ्लाइट सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर जयपुर से उड़ान भरकर सुबह 9 बजे अयोध्या पहुंचती है। वहीं, शाम 4 बजे अयोध्या से उड़ान भरकर शाम 5 बजकर 45 मिनट पर जयपुर पहुंचती है। जयपुर-अयोध्या फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को प्रस्तावित है। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट से जब से फ्लाइट की सुविधा शुरू हुई है, तब से लेकर अब दूसरी बार फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी है। इससे पहले मंगलवार को भी तकनीकी कारणों के कारण फ्लाइट कैंसिल हुई थी।