
Accident in Jaipur
जयपुर। मानसरोवर (Mansarovar) थाना इलाके में शनिवार को तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दुघटना थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई गिरधारी लाल ने बताया कि हादसे में मांग्यावास निवासी विजय चौपडा़ की मौत हो गई। विजय प्रोपर्टी का बिजनेस करता था। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह वीटी रोड िस्थत अपने ऑफिस से बगरू की ओर बाइक से जा रहा था। नारायण विहार तिराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने विजय को आपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
बुआ से मिलने पहली बार बाइक से जा रहा था, ट्रक ने घर का इकलौता चिराग बुझाया
पुलिस ने बताया कि विजय की बुआ बगरू इलाके में रहती है। 12 बजे के करीब विजय के पास उसकी बुआ ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इस पर विजय अपनी बाइक से ही बगरू के लिए निकला ही था कि रास्ते में ट्रक ने उसे अपनी चपेट (Accident in Jaipur) में ले लिया। पुलिस ने उसके मोबाइल से सबसे पहले उसकी बुआ को ही फोन कर घटना की जानकारी दी। विजय के परिजन के बताया कि परिवार के इकलौते विजय की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। वह हमेशा कार से ही बाहर जाता था। शनिवार को पहली बार वह बाइक से निकला था। ट्रक ने हंसता- खेलता परिवार उजाड़ दिया। घटना के बाद विजय के परिजन का रो- रोकर बुरा हाल हो गया था।
Published on:
01 Apr 2023 10:17 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
