– दिन में पड़ रही कड़ाके की गर्मी, सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज में उथल-पुथल जारी है। जहां होली से पहले ही मौसम में तीखी गर्माहट महसूस की जा रही थी। वहीं होली के बाद अब मौसम में फिर से हलकी ठंडक महसूस हो रही है। सुबह-शाम हल्की ठंड व दिन में तीखी धूप लोगों को महसूस हो रही है। बदल रहे इस मौसम के मिजाज से लोगों भी आश्चर्यचकित महसूस कर रहे हैं। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। अलसुबह निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। आज सवेरे राजधानी जयपुर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया। वहीं थोड़े बादल भी दिखाई दिए। इस कारण गर्मी के तेवर थोड़े नरम नजर आए। वहीं पूर्वी राजस्थान में आज सवेरे मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी महसूस हुुई। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर व जोधपुर जिलों में धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। इस कारण इन जिलों में लोगों को तीखी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज थोड़ी बादलवाही रहने से मौसम का मिजाज नरम रह सकता है। वहीं आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से गर्मी के तेवर तीखे होंगे।