जयपुर. Jan Gan Man Yatra: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ‘जन-गण-मन यात्रा’ के तहत मंगलवार से मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
यात्रा के पहले दिन कोठारी इन्दौर से महेश्वर होते हुए खरगोन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका बड़वानी,खण्डवा, देवास, सीहोर, रायसेन, सांची, विदिशा व भोपाल में प्रवास रहेगा।
चुनाव वाले राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता का मानस टटोलने के लिए कोठारी ने 12 सितम्बर से राजस्थान के अजमेर जिले से इस यात्रा की शुरुआत की थी। अपनी इस यात्रा के दौरान कोठारी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मेें लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। चुनावों के हर मौकों पर वे मतदाताओं के बीच पहुंचकर चुनावों को लेकर जमीनी तस्वीर जानते रहे हैं। मध्यप्रदेश के बाद कोठारी छत्तीसगढ़ का भी दौरा करेंगे।