11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawahar Kala Kendra को चाहिए डेपुटेशन पर कार्मिक, लेकिन ‘आवेदन करना मना है’

कई माह पुरानी विज्ञप्ति अभी भी अपलोड होने से दूसरे जिलों से जयपुर आना चाहने वाले कार्मिक असमंजस में

less than 1 minute read
Google source verification
Jawahar Kala Kendra को चाहिए डेपुटेशन पर कार्मिक, लेकिन 'आवेदन करना मना है'

Jawahar Kala Kendra को चाहिए डेपुटेशन पर कार्मिक, लेकिन 'आवेदन करना मना है'

सुरेंद्र बगवाड़ा , जयपुर

कला, संस्कृति ( Art culture ) और कलाकारों को प्लेटफॉर्म देकर बढ़ावा देने वाले जवाहर कला केंद्र ( JKK jaipur ) को डेपुटेशन पर 16 कार्मिक चाहिए। इसके लिए जेकेके ने कला व संस्कृति विभाग के पोर्टल अपनी वेबसाइट पर आवेदन के लिए पदों के विवरण सहित सभी जानकारी अपलोड कर रखी है।

लेकिन आपको बता दे कि आपको आवेदन नहीं करना है। ये विज्ञप्ति कई महीनों से केंद्र की वेबसाइट के डाउनलोडस लिंक पर अपलोड है। इसके बावजूद केंद्र की वेबसाइट की सार—संभाल करने वाले अधिकारियों का ध्यान इस तरह नहीं गया। ऐसे में यह विज्ञप्ति आए दिन दूसरे विभाग के कार्मिकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

बडी बात है कि एडवर्टाइजमेंट पर जारी होने की तारीख अंकित नहीं है। ऐसे में जब रिपोर्टर के पास कई कार्मिकों का इस डेपुटेशन के लिए फोन आया।

इस पर रिपोर्टर ने केंद्र के कर्मचारियों से भी बात की, लेकिन उन्होंने पुराना मामला बताया। साथ ही कहा कि इसे तुरंत हटा देते है। इस बात को 10 दिन से भी अधिक होने पर भी विज्ञप्ति वेबसाइट पर ही अपलोड है।