10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JDA ने दी बड़ी खुशखबरी, दिल्ली मॉडल की तर्ज पर जयपुर में कुछ जोन्स हो सकते हैं सिग्नल फ्री

Traffic Signal Free Zones In Jaipur: जयपुर में ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जयपुर में सिग्नल फ्री जोन्स बनाने की योजना है।

2 min read
Google source verification
JDA

फाइल फोटो पत्रिका

JDA Good News: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नई शुरुआत करने जा रहा है। जिसके तहत जयपुर में कुछ चौराहे जहां फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और एलीवेटेड रोड्स बने हुए हैं उन्हें सिग्नल फ्री बनाने की तैयारी है। जिससे ट्रैफिक फ्लो आसान होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर होंगे सिग्नल फ्री जोन्स

JDA के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सिग्नल फ्री क्रॉसिंग्स के सफल मॉडल को देखकर इस योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। फ्लाईओवर, एलीवेटेड रोड्स और रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित चौराहों पर ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए ये अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

इसके लिए JDA ने इंजीनियर की एक टीम को दिल्ली भेजा था जो DDA द्वारा बनाए गए सिग्नल फ्री क्रॉसिंग्स के मेकेनिज्म का अध्ययन कर रही है।

जयपुर में है 2 सिग्नल फ्री क्रॉसिंग्स

जयपुर के टोंक रोड और B2B क्रॉसिंग पर पहले ही दो सिग्नल फ्री क्रॉसिंग्स है। इसके बाद टीम लिस्ट तैयार कर रही है कि किन-किन चौराहों को सिग्नल फ्री किया जा सकता है। जिसमें OTS चौराहों सहित कई चौराहे शामिल हो सकते हैं।

ये है भारत की पहली ट्रैफिक सिग्नल फ्री सिटी

राजस्थान का कोटा शहर देश की पहली सिग्नल फ्री सिटी बन चुका है, जहां ट्रैफिक लाइट्स की कोई जरूरत नहीं है। यह दुनिया की दूसरी सिग्नल फ्री सिटी है, इससे पहले भूटान की राजधानी थिम्पू को सिग्नल फ्री बनाया गया था।

कोटा को सिग्नल फ्री बनाने के लिए सरकार ने काफी समय तक तैयारी की और शहर में लगभग दो दर्जन फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए। इन फ्लाईओवर और अंडरपास की मदद से चौराहों पर ट्रैफिक लाइट्स की आवश्यकता खत्म हो गई, जिससे ट्रैफिक का बहाव बहुत आसान हो गया।

अब कोटा में लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ता और कोचिंग सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को भी लेट होने की समस्या दूर हो गई है। पहले कोटा के एरोड्रम चौराहा, गोबरिया बावड़ी चौराहा और घंटाघर चौराहा पर भारी जाम लगता था, लेकिन सिग्नल फ्री व्यवस्था के बाद ये समस्या हल हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग