22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JDA ने 28,000 m2 जमीन सहित लक्ष्मी विलास होटल ​कब्जे में लिया, SC से फैसला आते ही छलके इनके आंसू

जेडीए ने कब्जे में लिया लक्ष्मी विलास होटल, कनक भवन और अस्तबल को। शहर भर में शुरू हो गईं लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा, देश की सबसे बड़ी अदालत में अब 29 मई को सुनवाई ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

vijay ram

•

Updated: 26 May 2017, 6:42 PM IST

JDA

JDA

राजधानी जयपुर के पुराने होटलों में शुमार लक्ष्मी विलास होटल अब इतिहास बन गया है। आज जयपुर विकास प्राधिकरण ने होटल को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है।


जेडीए ने लक्ष्मी विलास होटल सहित करीबन 32 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा लिया। इस दौरान होटल पर मालिकाना हक बताने वाले परिवार की महिलाओं के आंसू छलक पड़े। जेडीए का दस्ता आज सुबह 8 बजे लक्ष्मी विलास होटल को सीज करने के लिए पहुंचा। जेडीए के जाने से पहले ही होटल खाली कर दिया गया।


जेडीए की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद होटल पर मालिकाना हक जताने वाले परिवार ने खुद ही होटल के शटर गिरा दिए। इसके बाद जेडीए ने होटल गेट को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। होटल को अपना बताने वाले परिवार की उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में फैसले के खिलाफ रिव्यू याचिका दायर कर रखी है। इस पर 29 मई को सुनवाई होनी है। हमने जेडीए से रिव्यू याचिका पर सुनवाई होने तक सप्ताहभर की मोहलत मांगी थी, लेकिन जेडीए ने एक भी दिन की मोहलत नहीं दी।


ये आए जेडीए के कब्जे में
सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद जेडीए ने लक्ष्मी विलास होटल, कनक भवन और अस्तबल पर अधिकार जमाया है। इन चारों को मिलाकर करीब 28 हजार वर्ग मीटर भूमि जेडीए के कब्जे में आई है। इसमें लक्ष्मी विलास होटल की 18 हजार वर्ग मीटर, कनक भवन की 3750 वर्ग मीटर, गोल्फ कोर्ट और अस्तबल की करीब 6 हजार वर्ग मीटर जमीन शामिल है।

jaipur/jaipur-development-authority-do-will-action-on-lakshmi-vilas-hotel-see-news-2563229.html">
Video: पूर्व राजघराने से जुड़े बड़े होटल पर जेडीए ने फिर कर लिया कब्जा! मचा हड़कंप

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिव्यू याचिका दायर कर रखी है। उस पर 29 मई को सुनवाई होनी है। जेडीए को निर्णय का इंतजार करना चाहिए था।
गौरव अग्रवाल, परिवार सदस्य


जेडीए ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में होटल सीज कर जमीन को कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। एहतियातन पुलिस जाप्ता जेडीए टीम के साथ मौजूद रहा।
राहुल जैन,एसपी, जेडीए।