ऑनलाइन सेवाओं में विस्तार करते हुए जेडीए ने ई-धरती पोर्टल पर 90ए एपीआइ के माध्यम से ऑटो म्यूटेशन सेवा शुरू की है। जेडीसी आनंदी ने बताया कि सम्पत्ति प्रबंधन और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ई-धरती पोर्टल पर 90 ए एपीआइ के माध्यम से ऑटो म्यूटेशन में सेवा से […]
ऑनलाइन सेवाओं में विस्तार करते हुए जेडीए ने ई-धरती पोर्टल पर 90ए एपीआइ के माध्यम से ऑटो म्यूटेशन सेवा शुरू की है।
जेडीसी आनंदी ने बताया कि सम्पत्ति प्रबंधन और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ई-धरती पोर्टल पर 90 ए एपीआइ के माध्यम से ऑटो म्यूटेशन में सेवा से लोगों को राहत मिलेगी।
जेडीए एक्सपर्ट की मानें तो राज्य सरकार के ई-धरती पोर्टल से जेडीए के पोर्टल को जोड़ा गया है। इससे ऑटो म्यूटेशन सेवा का लाभ मिल सकेगा।
ई-पट्टे के साथ उसकी कुंडली भी
बीते दिनों जेडीए ने ई-पट्टा सेवा शुरू की है। भूखंडधारियों को ई-पट्टा के साथ एक अतिरिक्त पत्र दिया जाएगा। इस पर सम्पत्ति का संपूर्ण ब्यौरा (बेचने-खरीदने की समस्त जानकारी) भी दिया जाएगा। यह नई व्यवस्था सम्पत्ति के स्वामित्व और लेन-देन की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इससे सम्पत्ति लेन-देन में अधिक स्पष्टता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।