25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main Session 2 Result Declared : राजस्थान के 5 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100% स्कोर

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने देर रात JEE Mains 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया। जेईई मेन्स के नतीजों में कुल 56 छात्रों ने 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। जिनमें 5 स्टूडेंट्स राजस्थान के हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 25 Apr 2024, 9:02 AM IST

JEE Mains session 2 Result 2024 Declared : जयपुर। जेईई मेन्स सेशन टू (JEE Mains session 2) परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने देर रात JEE Mains 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया। जेईई मेन्स में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर बने हैं। वहीं, कुल 56 स्टूडेंट्स ने 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। जिनमें 5 स्टूडेंट्स राजस्थान के हैं।

एनटीए ने शनिवार देर रात 11.30 बजे जेईई मेन 2024 सेशन टू का रिजल्ट जारी किया। इसमें राजस्थान के आदित्य कुमार, हिमांशु ठालोर, आकाश चापलौट, ईशान गुप्ता और याशनी रावत ने 100 परर्सेंट अंक हासिल किए। इसके अलावा तेलंगाना के 15, आंध्र प्रदेश-महाराष्ट्र के 7-7, दिल्ली के 6, कर्नाटक के 3, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु व पंजाब के 2-2, बिहार, चंडीगढ़, झारखंड और यूपी के 1-1 स्टूडेंट्स ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

यह भी पढ़ें : ‘गहलोत ने ही कराई थी फोन टैपिंग… ताकि CM ना बन पाए सचिन पायलट’, सरकार गिराने की साजिश से जुड़े लोकेश शर्मा के बड़े खुलासे

रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

जेईई मेन सेशन टू के नतीजे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. पर जाएं। यहां ‘JEE Main Session 2 Result 2024’ लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, जिस पर अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन दबाएं। रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

22 अप्रैल को आई थी फाइनल आंसर-की

बता दें कि एनटीए ने बीए/बीटेक कोर्सेज में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को किया था। वहीं प्रोविजिनल आंसर-की 12 अप्रैल को जारी की गई थी और छात्रों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था। एनटीए ने फाइनल आंसर-की 22 अप्रैल को जारी किया था।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री पार, जालोर रहा सबसे गर्म, आज कैसा रहेगा मौसम?