25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री पार, जालोर रहा सबसे गर्म, आज कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather Update : 26 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेशभर में बारिश-आंधी आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 25 Apr 2024, 7:07 AM IST

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में गर्मी असर दिखा रही है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में 10 शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। इधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही शिक्षा विभाग ने शाला प्रधानों को निर्देश दिए है, जिनमें स्कूल में पानी पीने के लिए तीन बार ब्रेक देने के लिए कहा है।

वहीं, सर्वाधिक तापमान जालोर में 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा-धौलपुर-करौली में 40.1, बाड़मेर-फलौदी में 40.6, जोधपुर में 40, अंता में 40.4, डूंगरपुर में 40.3 और जैसलमेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा।

26 अप्रेल को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को राजस्थान में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। 26 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेशभर में बारिश-आंधी आएगी।

खुले में नहीं होंगी प्रार्थना सभाएं

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे गर्मी में कोई भी खेल, प्रशिक्षण या शिविर खुले में नही कराएं। स्कूलों में प्रार्थना सभा कवर्ड एरिया (ढके हुए क्षेत्र में) में या कक्षाओं में कराएं। बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए उन्हें गर्मी में जरूरी पाठ्यपुस्तकें ही लाने को
कहें।

स्कूलों में वाटर बेल बजाई जाए, जिससे कम से कम 3 छोटे-छोटे ब्रेक (अंतराल) पेयजल और बाथरूम जाने के लिए हों। हर कालांश में शिक्षक बच्चों को पानी पीने की याद दिलाएं। छुट्टी के बाद बच्चे अपनी पानी की बोतल में पानी भर कर ले जाएं, ऐसा सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों को साफ, स्वच्छ रखने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, वोटिंग के दिन 19 ​जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी आंधी