26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, वोटिंग के दिन 19 ​जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 19 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 25 Apr 2024, 7:06 AM IST

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में चुनावी सरगर्मी के बीच मौसम की गर्मी भी बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही दिन और रात का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते राजस्थान के 19 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि बारिश होने से गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी।

मौसम केन्द्र के अनुसार चौबीस घंटे के दौरान मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। 25 अप्रेल से मौसम फिर करवट लेगा और कई संभाग में हल्की बारिश के आसार है। इससे पहले मंगलवार को चूरू, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर में हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, अन्य जिलों में पारा चढ़ने से दोपहर के समय सड़कें सूनी रही। लोग गर्मी से बचने के लिए दोपहर के समय घरों से बाहर तक नहीं निकले।

बाड़मेर रहा सबसे ज्यादा गर्म

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म के कारण तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.7 दर्ज किया गया। वहीं, फलौदी और जालौर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू गया। इसके अलावा धौलपुर में 39.7, करौली में 39.5, जैसलमेर में 39.3, डूंगरपुर में 39.2, जोधपुर में 39.0, बारां में 38.8, कोटा में 38.8, अलवर में 38.6, जयपुर में 38.6, चित्तौड़गढ़ में 38.5, बीकानेर में 38.4, चूरू में 38, भीलवाड़ा में 38, श्रीगंगानगर में 37.5, अजमेर में 37.5, उदयपुर में 37.4, सिरोही में 37.1, सीकर में 37 और माउंट आबू में 29.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

अब आगे क्या

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दो दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर, कोटा संभाग में 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

26 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 19 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी जयपुर सहि​त अलवर, बांसवाड़, भरतपुर, बारां, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, श्रीगंगानगर जिले में कहीं-कहीं ​वज्रपात यानी आकाशीय बिजली के साथ-साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन जिलों में मेघगर्जन और धूल भरी आंधी चलेंगी। साथ ही कहीं-कहीं 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Jodhpur Cylinder Blast : 35 लोगों की मौत के कारण रुकी थी शादी, अब साढ़े सोलह महीने बाद बजी शहनाई