
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि जयपुर लिटरेचल फेस्टिवल 2020 ( Jaipur Literature Festival 2020 ) का उद्घाटन किया। इस दौरान गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में आवाज को दबाना नहीं चाहिए। असहमति को स्वस्थ परंपरा मानना चाहिए। इसे राष्ट्रद्रोह बताना लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। उद्घाटन सत्र में उन्होंने लेखक विजयदान देथा (बिज्जी) की राजस्थानी कहानियों पर आधारित ‘बातां री फुलवारी’ के अंग्रेजी अनुवाद का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की शान है। देश-दुनिया में इसकी चर्चा होती है। ऐसे मंच का लोग इंतजार करते हैं, जहां खुलकर बात कह सकें। मन की बात और काम की बात दोनों आवश्यक हैं। नोबेल, बुकर, पुलित्जर, मैग्सेसाय और साहित्य एकेडमी जैसे पुरस्कार प्राप्त लेखकों के शामिल होने से इसका महत्त्व और बढ़ गया है। बिज्जी ने पुस्तक के माध्यम से राजस्थान के लोक जीवन, लोक संस्कृति, बातचीत परंपरा, लोक कथाओं, लोक कला और जीवन मूल्यों की धरोहर को संजोने का काम किया। बिज्जी ने बोरुंदा जैसे छोटे गांव में रहकर विश्व स्तर का साहित्य रचा।
आज के मुख्य सेशंस ( JLf 2020 2nd Day Session )
10:00 से 11:00
सेशन- शुभा मुद्गल लुकिंग फॉर मिस सरगम
स्पीकर- शुभा मुद्गल इन कंवर्सेशन विद सुधा सदानंद
वैन्यू - फ्रंट लॉन
10:00 से 11:00
सेशन- डोमिनियन: द मास्किंग ऑफ द वेस्टर्न माइंड
स्पीकर- टॉम हॉलेंड इन कंवर्सेशन विद स्वप्न दासगुप्ता
वैन्यू -बैठक
2:30 से 3:30
सेशन- शशि ऑन शशि
स्पीकर- शशि थरूर इन कंवर्सेशन विद माइकल ड्वायर
वैन्यू -फ्रंट
12:30 से 1:30
सेशन- फ्लूड एंड फ्यूरी
स्पीकर- जयराम रमेश, विजू बी, कृपा गे और मार्कस मोएच
वैन्यू -बैठक
2:30 से 3:30
सेशन- वर्ड, इमेज, साउंड
स्पीकर- शोभा डे, अमित खन्ना और कावेरी बामजाई
वैन्यू -मुगल टेंट
2:30 से 3:30
सेशन- एक जमीन अपनी.. राइटिंग द फैमनाइन
स्पीकर- चित्रा मुद्गल, अनामिका और निष्ठा गौतम
वैन्यू -बैठक
द राजस्थान पत्रिका लीडरशिप सीरीज के सेशंस
10:00 से 11:00
सेशन- शी मर्चेंट्स बकनीर्स एंड जेंटलवुमन: ब्रिटिश वुमन इन इंडिया
कैटी हिकमैन इन कंवर्सेशन विद बी रोलाट
वैन्यू -दरबार हॉल
3.45:00 से 4:45
सेशन- द अनरैवेलिंग
रक्षंदा जलील, हर्ष मंदर, श्रीनिवासन जैन, पवन के वर्मा एंड अभिनव चंद्रचूड़ इन कंवर्सेशन विद मिहिर एस शर्मा
वैन्यू -फ्रंट लॉन
5.15:00 से 6:15
सेशन- बिग टच, सर्वेलन्स कैपिटलिज्म, डेटा हार्वेस्टिंग एंड द साइबर फ्यूचर
मार्केस डु सॉतॉय, जॉन लैनचेस्टर एंड जसप्रीत बिंद्रा इन कंवर्सेशन विद आकाश कपूर
वैन्यू -फ्रंट लॉन
सोनाली बेंद्रे रही आकर्षण, कहा- बीमारी से लडऩे के लिए विल पावर होना जरूरी
जयपुर कैंसर डायग्नोस होने वाला पल मेरे लिए बेहद मुश्किल था। मानो एक पल के लिए सब कुछ ब्लैंक हो गया था। लेकिन मुझे हर तरफ पॉजिटिव लोग मिले, जिन्होंने मुझे काफी मोटिवेट किया। किसी भी बीमारी या लड़ाई से जीतने के लिए आपको पॉजिटिव एटिट्यूट और विल पावर की जररूत होती है। यह कहना है कैंसर सर्वाइवर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंदे्र बहल का। गुरुवार को जेएलएफ में ‘सोनाली बुक क्लब’ सेशन में मेरु गोखले से चर्चा करते हुए सोनाली ने कैंसर के खिलाफ अपनी जर्नी शेयर की। सोनाली ने कहा कि बीमारी के वक्त मुझे 99 परसेंट लोग सपोर्ट करने वाले मिले। आप लोगों की दुआ और संबल के साथ मैंने कैंसर को हराया। सोनाली ने कहा कि समय-समय पर हैल्थ चैकअप करवाना जरूरी है, जिससे आप अपने चाहने वालों को कुछ होने से रोक सके।
पॉकेट मनी के लिए इंडस्ट्री में रखा कदम इंडस्ट्री में आना एक संयोग था। हायर स्टडीज कन्टीन्यू रखने और पॉकेट मनी के लिए एड शूट और फैशन शो से शुरुआत थी, जो आगे बढ़ती गई। आज की जनरेशन बहुत टैलेंटेड है, जो परफेक्शन के साथ काम की शुरुआत करती है।
Updated on:
24 Jan 2020 09:45 am
Published on:
24 Jan 2020 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
