
जयपुर। Rajasthan Election 2023 : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय प्रवास के लिए आज राजधानी जयपुर पहुंचे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जयपुर एयरपोर्ट पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रिसीव करने वालों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इसके बाद नड्डा का काफिला वहां से निकलकर एयरपोर्ट के ही नज़दीक एक होटल पहुंचा।
जयपुर प्रवास में नड्डा का मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद बिड़ला सभागार पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे प्रदेश भाजपा के नए चुनावी अभियान ''आपणों राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा’' को लॉन्च करेंगे। वे 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना करेंगे।
20 दिन का है आउटरीच अभियान
प्रदेश भाजपा का ये अभियान 20 दिनों का है, जो आम जनता तक पहुंचने और पार्टी पक्ष में पैठ बनाने के मकसद से शुरू किया जा रहा है। इसमें मजदूर से लेकर, व्यापारी, उद्योगपति, रिक्षा चालक, प्रबुद्धजन और किसान सहित समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।
रथ में रखी जा रही 'आकांक्षा पेटी'
जानकारी के अनुसार अभियान को लेकर रवाना हो रहे सभी 51 रथों में आकांक्षा पेटी रखी जा रही है, जिसमें लोग अपने लिखित सुझाव दे सकते हैं। जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर जाकर ये रथ आमजन से भाजपा के संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे। वहीं इन रथों के साथ जिला संयोजक और संकल्प पत्र समिति के सह-संयोजक मौजूद रहेंगे।
'हाईटेक' माध्यम से भी लेंगे सुझाव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी करेंगे। सुझाव के लिए ईमेल, व्हाटसएप्प, मैसेज के जरिये भी लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इन सुझावों को एकत्रित करने के बाद इन्हें शामिल करते हुए संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।
Published on:
04 Oct 2023 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
