
जूडो प्रतियोगिता १२ से
जयपुर. टोंक जिला जूडो संघ द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता का पुरुष एवं महिला का आयोजन 12 से 14 अगस्त तक टोंक में किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य के 25 जिलों के लगभग 300 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों, ऑफिशियल के लिए रहने एवं खाने की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। राजस्थान राज्य जूडो के सचिव महीपाल ग्रेवाल ने बताया है कि इस प्रतियोगिता के आधार पर सीनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान जूडो टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता लखनऊ (यूपी) में 16 से 19 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। वहीं राजस्थान वुशू संघ के तत्वावधान में १६वीं राजस्थान जूनियर राज्य स्तरीय (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच अगस्त तक श्रीगंगानगर में आयोजित की जाएगी। राज. वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में २३ जिलों के ३०० खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे। सभी फाइट नॉकआउट आधार पर होगी। प्रतियोगिता के आधार पर १ से ६ सितंबर तक कालीकट (केरल) में आयोजित राजस्थान जूनियर वुशू (बालक/बालिका) टीम का चयन किया जाएगा।
Updated on:
3 Aug 2022, 8:35 PM IST
Published on:
3 Aug 2022, 8:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.