24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कौन हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम? वर्तमान CJ का मद्रास हाईकोर्ट में तबादला

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस के आर श्रीराम को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 28 May 2025, 3:10 PM IST

Rajasthan Highcourt Chief Justice K R Shriram

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम, फोटो- नागपट्टिनम जिला कोर्ट

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस के आर श्रीराम को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जबकि वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम एम श्रीवास्तव का तबादला मद्रास हाईकोर्ट कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

कॉलेजियम ने की तबादले की सिफारिश

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की थी, जिसमें राजस्थान और मद्रास हाईकोर्ट भी शामिल हैं। इसके तहत मद्रास हाईकोर्ट के वर्तमान सीजे जस्टिस के आर श्रीराम को राजस्थान भेजा गया है, जबकि राजस्थान के सीजे जस्टिस एम एम श्रीवास्तव अब मद्रास हाईकोर्ट का नेतृत्व करेंगे।

कौन हैं जस्टिस के आर श्रीराम?

बता दें, जस्टिस के आर श्रीराम का जन्म 28 सितंबर, 1963 को मुंबई में हुआ। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद लंदन से समुद्री विज्ञान में एलएलएम किया। जुलाई 1986 में उन्हें महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत किया गया।

अपने करियर के दौरान उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, उपभोक्ता फोरम्स, सीमा शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण, प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण और कंपनी लॉ बोर्ड में वकालत की है।

बता दें, उनकी न्यायिक सेवा की शुरुआत 21 जून 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में हुई, और 2 मार्च 2016 को वे स्थायी न्यायाधीश बने। इसके बाद 21 सितंबर 2024 को उन्हें मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब वे राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

सामाजिक सरोकार से जुड़े हैं जस्टिस

जस्टिस श्रीराम सिर्फ न्यायिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। वे वर्षों तक एक एनजीओ के उपाध्यक्ष रहे हैं जो अनाथ और असहाय दिवंगत लोगों के अंतिम संस्कार और श्राद्ध की व्यवस्था करता है। उनके इसी संवेदनशील और सामाजिक दृष्टिकोण के लिए उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त है। साथ ही उन्हें गोल्फ खेलने का भी शौक है।

यह भी पढ़ें : जेपी नड्डा के दौरे से पहले BJP नेताओं में टकराव? जयपुर ऑफिस में हुई जमकर गाली-गलौज; जानें ‘इनसाइड स्टोरी’

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग